बीईर्ईओ, बीडीओ सहित 11 कर्मचारी मिले नदारद

आनन फानन में नाइट डयूटी वाले कर्मचारी के लगा दी सीएल, लेखाकार को लताड़ पिलाई
arain-मनोज सारस्वत- अरांई। अरांई पंचायत समिति का गुरूवार को जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होने बताया कि पंचायत समिति राम भरोसे चल रही है। पंचायत समिति में निरीक्षण के दोरान विकास अधिकारी सहित 11 कर्मचारी नदारद मिले। उन्होने बताया कि समिति में एक भी जिम्मेदार कर्मचारी मोजूद नहीं है। जो कर्मचारी उपस्थ्ति है वे उलटे-सीधे जवाब देते नजर आये जिससे उन्होने कर्मचारियों के लताड लगाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने भाजपा मण्डल प्रचार मंत्री गोपाल गुर्जर एवं मण्डल कोषाध्यक्ष गोपी लाल मेवाडा के साथ समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दोरान विकास अधिकारी सीमा कौशल, सहायक अभियंता अमित कुमार माथुर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनारायण चौधरी, पंचायत प्रसार अधिकारी सत्यनारायण लड्डा, रंग लाल,कनिष्ट लिपिक गोविन्द राम, सूचना सहायक कर्मचारी प्रशान्त जैन, भरत पारीक, गोपाल लाल कीर बिना किसी सुचना के समिति से नदारद मिले इस पर जिला प्रमुख ने गहरा रोष व्यक्त किया। वहीं कई कर्मचारी सीएल पर मिले किन्तु रजिस्टरों में प्रार्थना पत्र भी नजर नहीं आये । जब मौजूद कर्मचारियों से जानकारी चाही गई तब मोजूदा स्टाफ उलटे-सीधे जबाब देते नजर आये। जिला प्रमुख ने नदारद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की अनुशंषा की है। निरीक्षण के दोरान अरांई पूर्व सरपंच भंवर गोपाल गौड ने जिला प्रमुख का माला पहना कर स्वागत किया।
सुरेश की जगह सुरेन्द्र के लगा दी सीएल
जिला प्रमुख के आकस्मिक निरीक्षण पर आनन फानन मेंं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लेखाकार अनिल कुमार देवमुरारी द्वारा हाजरी रजिस्टर में छेडछाड कर दी गई। उन्होने आनन फानन में सुरेश नाम के कर्मचारी की जगह रात्री कर्मचारी सुरेन्द्र शर्मा के सीएल लगा दी गई। जिस पर जिला प्रमुख सहित भाजपाइयों ने आपति जताई। जिला प्रमुख ने उक्त कत्र्य पर लेखाकार को लताड पिलाई।
मूवमेन्ट रजिस्टर अपडेट नहीं
जिला प्रमुख ने निरीक्षण के दोरान पाया कि पंचायत समिति एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मूवमेन्ट रजिसटर का निरीक्षण किया जो एक माह से अपडेट नहीं मिले। इस पर उन्होने रजिस्टर में नोट डाल कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना मूवमेन्ट रजिस्ट अपडेट के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी के ट्यूर बिल स्वीकृत नही किये जावे।
इनका कहना है-
अरांइ पंचायत समिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निरीक्षण के दोरान लापरवाही उजागर हुई है।दोषियों केखिलाफ सख्त कार्यवाही की जारएगी।
-वन्दना नोगिया, जिला प्रमुख अजमेर

error: Content is protected !!