राजस्व लोक अदालत अभियान का शुभारंभ

अजमेर जिले में ‘न्याय आपके द्वार’ः ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित
केकड़ी विधायक श्री शत्राुघ्न गौतम लसाडि़या ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित न्याय आपके      द्वारा शिविर को संबोधित करते हुए
केकड़ी विधायक श्री शत्राुघ्न गौतम लसाडि़या ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित न्याय आपके
द्वारा शिविर को संबोधित करते हुए

 

अजमेर जिले के केकड़ी उपखण्ड की ग्राम पंचायत लसाडि़या में आयोजित राजस्व लोक अदालत      में मौजूद ग्रामीण
अजमेर जिले के केकड़ी उपखण्ड की ग्राम पंचायत लसाडि़या में आयोजित राजस्व लोक अदालत
में मौजूद ग्रामीण

 

अजमेर जिले के भिनाय ग्राम में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में राजस्व समस्याओं का      निराकरण करते अतिरिक्त कलक्टर श्री किशोर कुमार।
अजमेर जिले के भिनाय ग्राम में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में राजस्व समस्याओं का
निराकरण करते अतिरिक्त कलक्टर श्री किशोर कुमार।

 

अजमेर जिले के मसूदा उपखण्ड की हनूतियां ग्राम पंचायत में आयोजित राजस्व लोक अदालत में      काश्तकारों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उपखण्ड अधिकारी अनुपम्मा टेलर
अजमेर जिले के मसूदा उपखण्ड की हनूतियां ग्राम पंचायत में आयोजित राजस्व लोक अदालत में
काश्तकारों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उपखण्ड अधिकारी अनुपम्मा टेलर

 

अजमेर जिले के  केकड़ी उपखण्ड की ग्राम पंचायत लसाडिया में आयोजित न्याय आपके द्वार      शिविर में लसाडि़या ग्राम निवासी लादू का आपसी सहमति से बटवारा करते हुए अतिरिक्त      कलक्टर बी.एल.मीणा।
अजमेर जिले के केकड़ी उपखण्ड की ग्राम पंचायत लसाडिया में आयोजित न्याय आपके द्वार
शिविर में लसाडि़या ग्राम निवासी लादू का आपसी सहमति से बटवारा करते हुए अतिरिक्त
कलक्टर बी.एल.मीणा।

अजमेर, 18 मई। राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण कर काश्तकारों व आमजन को लाभान्वित करने हेतु आज जिले की 9 ग्राम पंचायतों पर राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शिविर आयोजित किए। शिविर के दौरान काश्तकारों की नामान्तरकरण, भूमि विभाजन, सीमा व रास्ते संबंधी प्रकरण, सहमति बटवारा एवं स्टाम्प एक्ट आदि प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने आज राजस्व लोक अदालत-न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविरों के पर्यवेक्षण अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं निर्देश दिए। डाॅ. मलिक ने ग्राम पंचायत बीर में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निस्तारण हेतु  की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से अधिक से अधिक राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण कर राहत पहुंचाई जानी चाहिए।
राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज पहले दिन अजमेर के बीर,  पुष्कर के पास कडेल, ब्यावर के नून्दरी मेन्द्रतान, किशनगढ़ के मालियों की बाड़ी, केकड़ी के लसाडि़या, मसूदा के हनूतियां, सरवाड़ के केबानिया, भिनाय तथा रूपनगढ़ के सिनोदिया में शिविर आयोजित हुए। ग्राम पंचायतवार शिविर के तहत नामन्तरकरण, भूमि विभाजन, भू-प्रबन्ध संबंधी इन्द्राज दुरूस्ती, भू राजस्व संबंधी प्रकरण, स्टाम्प एक्ट, राज्य सरकार व निजी व्यक्तियों के मध्य विचाराधीन विवाद, सीमा व रास्ते संबंधी प्रकरण एवं एक ही कुटुम्ब व सजरे के व्यक्तियों के अधिकारों की घोषणा व निषेधाज्ञा संबंधी प्रकरणों का निस्तारण गया।
भिनाय-
अतिरिक्त जिला कलक्टर व पर्यवेक्षण अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि भिनाय में आयोजित राजस्व लोक अदालत में रिकार्ड दुरूस्ती के 176, नामान्तरकरण के 211, बटवारे के 11, पत्थरघडी के 3 एवं पासबुक खोलने के 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
लसाडिया-
केकडी के लसाडिया में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में विधायक शत्राुध्न गौतम ने पहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। इस अवसर पर सहमति बटवारा के 27, नामान्तरकरण के 70, रिलीज डीड के 2, वाद पत्रा के 3 एवं धारा 136 के 3 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
कडैल-
पुष्कर के कडैल में नामान्तरकरण के 17, सहमति से बटवारा का एक, सीमाज्ञान के एक, हकत्याग का एक, रिकार्ड दुरूस्ती का एक, तरमीम के 3, धारा 53 का एक, एलआर 136 के 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
कल यहां आयोजित होंगे शिविर
 अजमेर, 18 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय प्रशासन आपके द्वार-2015 के तहत कल 19 मई को जिले में ग्राम पंचायवार शिविर आयोजित होंगे। जिसके तहत पुष्कर के नान्द, नसीराबाद के न्यारा, टाॅडगढ़ के बडा ़खेड़ा, किशनगढ़ के सिलोरा, केकड़ी के घटियाली एवं रूपनगढ़ के जाजोता में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
error: Content is protected !!