दरगाह में बम की खबर से हड़कम्प पूरा दरगाह खाली करवाया

पुलिस अधीक्षक मातहतों को निर्देश देते हुए
पुलिस अधीक्षक मातहतों को निर्देश देते हुए
पुलिस कर्मी छानबीन करते हुए
पुलिस कर्मी छानबीन करते हुए
बम की अफवाह के चलते सिविल डिफेंस टीम दरगाह पहुची
बम की अफवाह के चलते सिविल डिफेंस टीम दरगाह पहुची
अजमेर – राजस्थान के अजमेर दरगाह शरीफ में संदिग्ध सामान मिलने के बाद दरगाह को खाली करा लिया गया। खबर सामने आने के बाद फौरन पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। हालांकि सर्च ऑपरेशन में पुलिस को कुछ नहीं मिला।
पुलिस के मुताबिक आज सुबह उसे फोन पर दरगाह में संदिग्ध चीज होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने पूरे दरगाह को कब्जे में लेकर लोगों को बाहर निकाला और तलाशी लेनी शुरू कर दी। हजारों की संख्या में लोग दरगाह के बाहर आकर खड़े हो गए। बम निरोधक दस्ता ने दरगाह की तलाशी ली।गौरतलब है कि अजमेर के दरगाह में पूरे देश से लाखों लोग आते हैं।
2 घंटे का सर्च ऑपरेशन पूरा करने के बाद कुछ भी संदिग्ध नही मिला जिसके बाद जायरीनों को अंदर जाने की इजाजत दे दी गई।अजमेर के एसपी ने कहा कि एक फोन आया था, जिस पर हमने दरगाह क्षेत्र की गहन तलाशी ली। अब सब सामान्य है।

पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक लिखित जानकारी के अनुसार पुलिस थाना दरगाह मे थानाधिकारी थाना दरगाह को पुलिस नियत्रण कक्ष से फोन पर प्राप्त दरगाह में बम की सुचना मिलने पर तुरन्त उच्चाधिकारीगणो को अवगत करवाया जाकर पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देषन पर दरगाह कमेटी व अन्जुमन कमेटी व खादीम समुदाय के सहयोग से छठी पर्व की भीड होने के उपरान्त भी सम्पुर्ण दरगाह को खाली करवाया गया व बीडीएस टीम को बुलाया गया। व पुलिस स बीडीएस टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से सघन एवं सर्च आपॅरेषन चलाया जाकर गहन तलाषी ली गई लेकिन किसी प्रकार की कोई सदिग्द्व वस्तु/व्यक्ति/बम प्राप्त नही हुआ उसके बाद दरगाह में छठी की रस्म होने पर पुनः हजारो जायरीनो का आवागमन शुरू करवाया गया। जिसमें दरगाह में छठी की रस्म अदा की गई जिसमें देष -भर आये हुऐ जायरीन शरीक हुऐ। व दरगाह में जायरीनो आवागमन जारी है व दरगाह में पुलिस जाप्ता तैनात है। व दरगाह क्षेत्र पुर्णयता शंाति है।

error: Content is protected !!