राजनीति में कुछ भी संभव है। यह कथन अजमेर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष के पद को लेकर सही हो रहा है। शहर के दोनों भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल पहले वर्तमान अध्यक्ष अरविंद यादव के नाम पर सहमत नहीं थे। लेकिन जैसे ही इन दोनों विधायकों ने एक-दूसरे के सामने चुनौती खड़ी की तो दोनों यादव के नाम पर सहमत हो गए। माना जा रहा है कि अगले दो तीन दिन में यादव के नाम की घोषणा हो सकती है। असल में देवनानी ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भदेल को चुनौती देने के लिए एससी के ताकतवर भाजपा नेता डॉ. प्रियशील हाड़ा का नाम प्रस्तावित किया। इसी प्रकार भदेल ने उत्तर क्षेत्र में देवनानी के सामने सिंध समुदाय के दमदार और प्रभावशाली नेता कंवल प्रकाश किशनानी का नाम अध्यक्ष के पद के लिए प्रस्तावित किया। दोनों ही विधायक यह नहीं चाहते थे कि उनके विधानसभा क्षेत्र में उन्हीं की जाति का कोई भाजपा नेता ताकतवर हो। इसलिए दोनों ने एक-दूसरे के नाम को ठुकरा दिया और यादव के नाम पर ही सहमति दे दी। अब यादव उन सभी दावेदारों को फोन कर रहे हैं। जिन्होंने अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जताई थी। यादव का कहना है कि उन्हें आठ माह पहले ही अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था, इसलिए उन्हें थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए। यादव ने भदेल के समर्थकों को भरोसा दिलाया है कि पूर्व में अनजाने में जो गलतियां हुई, उन्हें दोहराया नहीं जाएगा। असल में यादव ने अपने कार्यकाल में भदेल के बजाए देवनानी को ज्यादा प्रथमिकता दी थी, इसलिए भदेल और उनके समर्थक यादव से नाराज हंै। लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में भदेल को भी अरविंद यादव स्वीकार हो गए हैं।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in)M-09829071511
