राज्य स्तरीय सिन्धी पंचायत सम्मेलन 26-27 दिसम्बर को

भीलवाडा- भारतीय सिन्धु सभा की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सिन्धी पंचायत (मुखी) सम्मेलन का आयोजन आगामी 26-27 दिसम्बर 2015 को पुष्कर में आयोजित किया जायेगा। भीलवाडा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सभी से अधिक संख्या में उपस्थित होने के साथ सभी तहसीलों को जोडने की अपील की।
सम्मेलन संयोजक व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में उदघाटन सत्र, समापन सत्र के अलावा तीन सत्रों में समाज उत्थान हेतु अलग अलग विषयों पर चर्चा की जायेगी। जिसमें प्रमुख विषय सिन्धी पंचायत जे गठन जो उद्धेश्य ऐ कार्य पद्धति, सिन्धी महिला/युवा/ बुजुर्गन जी समस्याअन ते विचार ऐं पंचायतउनि जी भूमिका, सिन्धी समाज जी मजबूतीअ लाए कार्यक्रमन और विचार सिन्धी पंचायतन जी समस्याउ ऐं चुनौतियूं रहेगें।
जिलाध्यक्ष वीरूमल पुरसवाणी व केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य भगवानदास नथराणी ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा राज्य भर में प्रवास कर सभी पंचायतों को जोडने का प्रयास किया जायेगा। भारतीय सिन्धु सभा द्वारा पंचायतों के सहयोग से होने वाले सम्मेलन में चर्चा के पश्चात् प्रस्ताव तैयार कर आगे कार्यवाही की जायेगी। सभी प्रतिनिधियों को झूलेलाल घाट, पुष्कर पर सामूहिक पूजा के साथ अजमेर स्थित सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक का अवलोकन के साथ हिंगलाज माता पूजा करवाई जायेगी।
(वीरूमल पुरसवाणी)
जिलाध्यक्ष,
मो.09414112058

error: Content is protected !!