टैलेंटेड पेरेंट्स को किया सम्मानित


ब्यावर के देलवाड़ा रोड स्थित महर्षि दयानंद कॉलोनी में शुरू हुई जीनियस प्ले स्कूल की दूसरी शाखा में शनिवार को चार्ट व मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया। उपसभापति सुनील मूंदड़ा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। स्कूल संचालिका इंदु व्यास के साथ मां सरस्वती का पूजन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में प्ले ग्रुप के पेरेंट्स ने ‘एक्सप्लोरिंग द स्कूल’ व ‘माय चाइल्डहुड’ विषय पर सुंदर चार्ट बनाए। नर्सरी ग्रुप के अभिभावकों ने ‘क्रिसमस’, ‘डिफरेंट स्पोर्ट्स एंड प्लेयर’ व ‘अवर सराउंडिंग’ पर आकर्षक चार्ट व मॉडल बनाए। फर्स्ट क्लास के स्टूडेंट्स ने ‘माय स्कूल’ एवं सीनियर केजी के स्टूडेंट्स ने ‘सेफ्टी रूल्स’ विषय पर चार्ट व मॉडल बनाए। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उपसभापति मूंदड़ा ने कहा कि जीनियस प्ले स्कूल बच्चों के लिए बेहतरीन विद्यालय है। यहां शिक्षा के साथ बच्चों को प्राथमिक संस्कार भी दिए जाते हैं। उन्होंने विद्यालय की लोकप्रियता के चलते दूसरी शाखा खुलने पर हर्ष जताते हुए स्कूल संचालिका व स्टाफ की सराहना की।
प्रतियोगिता में विजेता रही सनमीत सिंह, वंशिका तिलोकानी, वर्षा गुप्ता, सोनू चौधरी, दीपिका शर्मा, निशा सोलंकी, विनोद कंवर, ज्योति शर्मा, गीतांजली शर्मा व प्रिया लाखोटिया को उपसभापति मूंदड़ा, स्कूल के को-फाउंडर प्रतीक व्यास व विनोद व्यास ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन लविना मोदी ने किया। कार्यक्रम में सुमन जैन, सुमित सारस्वत, रीमा नवाल, शिखा बंसल, रेणु गर्ग, रश्मि जैन, सुमिता बाबेल, रीनू चौहान, गुणिता कोठारी सहित अभिभावक, स्टाफ व विद्यार्थी शामिल हुए।
-सुमित सारस्वत, ब्यावर
Add me in mailing list