प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी

RPSC 450अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 16.01.16 को आयोजित LECTURER (TECHNICAL EDU. DEPTT.) SCREENING TEST 2014- MECHANICAL ENGINEERING, PHYSICS, CHEMICAL ENGINEERING, COSTUME DESIGNE AND DRESS MAKING, CIVIL ENGINEERING, TEXTILE DESIGNING के प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिये गये है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को प्रश्न-पत्र में-एक से अधिक उत्तर विकल्प सही होना, सारे विकल्प गलत होना, पाठ्यक्रम से बाहर होना, प्रश्न दोषपूर्ण होना आदि कोई आपत्ति हो तो दिनांक 18.01.16 से दिनांक 20.01.16 को रात्रि 12.00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन आयोग की वेबसाईट पद दर्ज करवा सकता है।आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रश्न पत्र में वर्णित प्रश्नों के क्रमानुसार ही प्रश्नों पर आपत्तियाँ प्रविष्ट करें।इन आपत्तियों के अतिरिक्त अन्य कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।आपत्तियाँ केवल ऑनलाइन हीं प्रस्तुत करें। ऑनलाइन आपत्तियाँ का लिंक दिनांक 18.01.16 से दिनांक 20.01.16 कोे रात्रि 12.00 बजे तक ही उपलब्ध है, इसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाऐंगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियाँ के लिये पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in/examobjection या लिंक fyad rpsconline.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध हैं,को अभ्यर्थी क्लिक करें। आपत्ति प्रामाणिक ¼Standard, Authentic½ पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन संलग्न करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा।
सचिव

error: Content is protected !!