अजमेर 22 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं व स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचण्ड महापर्व के शुभ अवसर पर अजमेर में पहली बार हो रहे 22 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 23 मार्च को शहीद हेमू कालाणी जयन्ती पर होगा।
यह जानकारी देते हुए समिति के समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 23 मार्च को प्रातः 8.30 बजे भारतीय सिन्धु सभा की ओर से हेमू कालाणी जयंती के अवसर पर हेमू कालाणी चौक पर पुष्पांजली व देशभक्ति गीत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक भारतीय सिन्धु सभा के महासचिव महेश टेकचन्दानी होगें। महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि कार्यक्रम में ईष्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वामी स्वरूपदास जी, सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी अपने विचार प्रकट करेगें। श्री देवीदास दीवाना, के.जे. ज्ञानी, घनष्याम भगत, मोहन कोटवाणी द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेगें।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर उन्हे भी श्रृद्धांजलि अर्पित की जायेगी।
इसी क्रम में 24 मार्च 2016 को प्रातः 10 बजे झूलेलाल मंदिर चौरसियावास रोड पर धुलण्डी के गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें झूलेलाल सेवा मण्डली के संयोजक नेवंदराम बसरमलाणी होगे। 25 मार्च को सामूहिक महाआरती श्री झूलेलाल मन्दिर, नसरपुर दरबार, नानक का बेडा में होगी।
इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये मार्गदर्शक मण्डल का गठन किया गया है जिसमें सर्वश्री नवलराय बच्चाणी, एम.टी भाटिया, महेश तेजवाणी, हरीश वर्याणी, ईसरसिंह बेदी, मुखी राधेश्याम तिलोकाणी, वासुदेव मंघाणी शामिल किये गये है।
सभी संस्थाओं व पंचायतों का सहयोग लेने के लिये कठित की गयी सहकार समिति में सर्वश्री जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, के.जे. ज्ञानी,लक्ष्मण सतवाणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, सुनील मोतियाणी, देवीदास दीवाना, भगवान साधवाणी, मोहन चेलानी, हरीश केवलरामाणी, जयकिशन लख्याणी, महेश टेकचंदाणी, गोविन्द जैनाणी, रुक्मणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, चन्द्रप्रकाश भोजवाणी, गुलशन मंघाणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, कमल लालवाणी, दौलत लौंगाणी, राम खूबचन्दाणी,चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, वासदेव लालवाणी, हरीश खेमाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, प्रदीप हीरानंदाणी, दिलीप मंघनाणी, जयप्रकाश मंघनाणी, घनश्याम भूराणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, चन्द्र गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, मोहन लालवाणी, मोती जेठाणी, गिरीश बाशाणी शामिल किये गये है।
महोत्सव में अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, सिन्धी युवा महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति,पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील, पूज्य सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धी विकास समिति, चंदवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, नवयुवक सेवा मण्डल, आशा गंज , सिन्धुधारा संगीत समिति पूज्य सिन्धी पंचायत, धोला भाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा हरिभाउ सिन्धी सेवा समितियाँ सहयोग प्रदान कर रही है।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059