अजमेर 22 मार्च। अजमेररू होली के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला फाल्गुन महोत्सव बुधवार को दोपहर 01ः30 बजे जवाहर रंगमंच पर होगा। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मंगलवार को जवाहर रंगमंच पर महोत्सव के कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल हुआ। शहर के पत्रकारों, साहित्यकारों, रंगकर्मियों, बुद्धिजीवियों आदि की ओर से आयोजित महोत्सव में राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारी, समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों आदि को उनकी प्रवृत्तियों के अनुरुप उपाधियों से नवाजा जाएगा। महोत्सव में शहर की प्रमुख घटनाओं पर झलकियां प्रस्तुत होंगी वहीं महोत्सव को होली के पर्व के अनुरुप मनाने के लिए फाग डांस होंगे। प्रमुख व्यक्तियों को टाइटल दिए जाएंगे। महोत्सव में महामुर्ख और मुर्खराज का चयन भी होगा। कूपन के जरिए दस ईनाम दिए जाएंगे। प्रथम ईनाम एम पी नानकराम साइकिल वालों की ओर से एटलस रेंजर साइकिल दी जाएगी जबकि शेष नौ आकर्षक पुरस्कार न्यू कुबेरा कलेक्शन की ओर से दिए जाएंगे। महोत्सव में पहले आने वालों को ही स्थान की सुविधा होगी। महोत्सव में प्रवेश निरूशुल्क है। इस महोत्सव में अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और अजमेर डेयरी का भी सहयोग है। आने वाले सभी आगन्तुकों को अल्पाहार भी कराया जाएगा।
