सिन्धु दर्शन उत्सव लेह लद्धाख में आगामी 23 से 26 जून तक

picsअजमेर- सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की ओर 20वीं तीर्थयात्रा का आयोजन लेह लद्धाख में आगामी 23 से 26 जून को किया जायेगा। तीन मंिजंला तैयार हुये सिन्धु भवन का लोकार्पण 23 जून को किया जायेगा। यात्रा का पंजीयन 30 अप्रेल 2016 तक किया जायेगा।
सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित सिन्धु भवन, पहाडगंज में यात्रा की तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केन्द्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों सहित यात्रा प्रभारी सम्मिलित हुये।
संरक्षक मा. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि उत्सव पर सिन्धु नदी किनारे पूज्य बहिराणा की पूजा के लिये सुन्दर स्थान तैयार करवाया गया है और देश भर से आये तीर्थयात्री पूजा अर्चना करने के साथ सिन्धु नदी पर स्नान व अपने बच्चों के मुण्डन संस्कार भी करवाते हैं। इस वर्ष यात्रा का स्लोगन …मेरा भारत, सारा भारत, एक भारत….. दिया गया है। केन्द्रीय व्यवस्था में निरंतर सेवारत हेल्पलाईन नं. 09821892711 कार्य करती रहेगी।
अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा ने करते हुये कहा कि इस वर्ष यात्रा में बेहतर सेवा करने वाले बस ड्राईवर व कंडक्टर को सम्मानित किया जायेगा और उत्कृष्ट सहयोगी यात्री को सिन्धु यात्री सम्मान दिया जायेगा। उत्सव में सम्मिलित सभी यात्रियों को स्मृति चिन्ह दिये जायेगें। सिन्धु भवन निर्माण समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण भाग्यिा ने बताया कि प्रथम चरण में तैयार तीन मंजिला भवन का लोकापर्ण 23 जून को होगा और मन्दिर व सिन्धु सभ्यता संस्कृति की दीर्घाओं का कार्य निरंतर चलता रहेगा। भवन में संग्राहलय, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ यात्रियों के लिये सुविधायें भी होगीं।
यात्रा पांच मार्गों से चलेगी –
इस वर्ष सिन्धु दर्शन यात्रा पांच मार्गोें से चलेगा। प्रथम हवाई मार्ग दिल्ली-लेह से होगी। चार यात्रायें सडक मार्ग से जिसमें दूसरी चण्डीगढ- लेह-चण्डीगढ, तीसरी यात्रा जम्मू-लेह-जम्मू मार्ग, चौथी यात्रा जम्मू-लेह और चण्डीगढ से वापस आना और पांचवी यात्रा चण्डीगढ से प्रारम्भ होकर लेह और वापस जम्मू के रस्ते सम्पन्न होगी।

उत्सव में देश भर से सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देगें-
चार दिवसीय उत्सव में सिन्धु भवन लोकापर्ण, सिन्ध नदी पर पूजन, स्नान, बहिराणा साहिब सिन्धु घाट पर, ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंगोग नदी भ्रमण, कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प व भ्रमण, लेह के मुख्य ग्राउण्ड पर भव्य विदाई समारोह सहित स्थानीय भ्रमण किया जाता है।
राजस्थान से इस वर्ष 300 तीर्थयात्री सम्मिलित किये जायेगें जिसके लिये विभिन्न जिलों में पंजीयन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बैठक में राजस्थान से दिलबाग सिंह व मदनलाल शर्मा भी सम्मिलित हुये।

राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों हेतु आवंटित बजट की शीघ्र घोषणा की मांग-
बैठक में राज्य सरकार द्वारा यात्रा 2015 के लिये 200 तीर्थयात्रियों हेतु 20 लाख रूपये का बजट आवंटित किया गया था। आदेश में जोडी गयी शर्ताें से तीर्थयात्रियों को लाभ नहीं मिल सका है। सभा की ओर से राज्य सरकार से तीर्थयात्रियों को लाभ दिलाने के लिए बजट घोषणा में जोडने की मांग करते हुये इस वर्ष के आवंटित बजट में शीघ्र संशोधित किया जाये जिससे वितीय वर्ष में लाभ मिल सके।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!