एक प्रेम कहानी – फिल्म जो प्यार का सही अर्थ बताए

ek prem kahani 3निर्माता प्रवीण कुमार व अमरेंद्र कुमार द्वारा निर्मित भोजपुरी फीचर फ़िल्म ”एक प्रेम कहानी” भोजपुरी फिल्म उद्योग की बहुत ही बड़ी फिल्म होगी। फिल्म में प्यार को आज के समाज में उसकी स्थिति को दर्शाया जायेगा हैं। अश्लीलता से परे सच्चे मायने में प्यार के अर्थ को फिल्म के जरिये दिखाने की कोशिश एक प्रेम कहानी में की जाएगी,प्यार के आड़ में कई रिश्ते पलते हैं और सभी रिश्तों में सामजस्य बैठाना कितना मुश्किल होता है किस रिश्तों की कहाँ क्या अहमियत हैं, इसे दर्शाने की कोशिश में फिल्म के निर्देशक रंजन-निशांत आज-कल जयपुर में अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट ”एक प्रेम कहानी” की शूटिंग कर रहे हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकारों में मनोज आर पाण्डेय व मोनालिसा के साथ जीत पाण्डेय, ज्योति कलश, नेहा श्री, अमर ज्योति, नरेद्र सिंह, स्वेता आजाद, उमेश कुशवाहा, दीपक, आशीष झा, प्रज्ञा तिवारी सहित जैसे सधे कलाकार हैं। फ़िल्म में छायांकन विजय आर पाण्डेय का है,व पी.आर.ओ सर्वेश कश्यप हैं।
> एक अलग छवि वाले अभिनेता मनोज आर पांडेय व काफी चर्चित अभिनेत्री मोनलीशा अभिनीत ये फिल्म निश्चय ही भोजपुरी उद्योग के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। ये एक ऐसी फिल्म होगी जिसमे प्रेम के सच्चे मायने को परदे पर दिखाने की कोशिश की जाएगी , भोजपुरी फिल्म के प्रति धारणाओं को खंडित करती इस फिल्म के संगीत और इसके संवाद के सुनने पर दर्शकों को साफ अंतर महसूस होगा। पहले के भोजपुरी फिल्म प्रेम,संगीत और पारिवारिक कहानियों पर ही आधारित होती थी वहीं उन फिल्मों की संगीत रचना में एक खास परंपरा का पालन किया जाता था। सीमित चित्रण व् संवादों का प्रयोग किया जाता था,जहां निर्देशक,अभिनेता,गायक,गीतकार एवं संगीतकारों में प्रयोग काफी सीमित थे। उन्ही दायरों में रह कर इन दिनों भोजपुरी फिल्म ”एक प्रेम कहानी” का निर्माण किया जा रहा है फिल्म से जुड़े हुए सूत्रों की माने तो ये फिल्म एक नई इबारत गढ़ सकती है।

Kundan Kumar

error: Content is protected !!