विद्यालय क्रमोन्नत की मांग

badmer newsबाड़मेर 7 जुलाई
मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2014-15 में प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की घोषणा के बावजूद पंचायत समिति सिणधरी के ग्राम पंचायत सणपा मानजी में उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत नहीं होने से क्षेत्र की एक सौ से अधिक बालक बालिकाएं षिक्षा से वंचित हो गई है तथा विद्यालय के अभाव में पढाई छोड़ने को मजबूर है।
ग्राम पंचायत सणपा मानजी के पूर्व सरपंच घेवरचंद जीनगर के नेतृत्व मंे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संचालित विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय मे इसी सत्र में क्रमोन्नत करने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण राम चौहान ने बताया कि विद्यालय के अभाव में सरकार की महती योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ की धज्जिया उड़ रही है। ग्रामवासियों में भारी आक्रोष व्याप्त है। इसी सत्र में विद्यालय क्रमोन्नत नहीं किया गया तो धरना, प्रदर्षन व चक्का जाम हड़ताल की जायेगी। ग्रामीणों द्वारा विद्यालय क्रमोन्नत की आवष्यकता विधायक, सांसद से पूर्व में भी कई बार निवेदन किया गया है।

घेवरचंद जीनगर
पूर्व सरपंच, सणपा मानजी
मोबाईल न. 9784960181

error: Content is protected !!