मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में नए कनेक्षनों की दरें होंगी कम

विभाग ने मल्टी स्टोरी भवनों में कुल बिल्टअप एरिया पर 62 रुपए प्रति वर्ग फीट की बजाय नए कनेक्षन जारी करने के लिए 42 रुपए प्रतिवर्ग फीट की दर लागू करने का प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेजा।
phed-Rajasthanजयपुर, 23 अगस्त। जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी के निर्देष पर बनी कमेटी ने मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में नए कनेक्षनों के लिए व्यवहारिक दर का आकलन कर कुल बिल्टअप एरिया पर 62 रुपए प्रति वर्ग फीट की बजाय 42 रुपए प्रतिवर्ग फीट की दर लागू करने का प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेजा है।
जयपुर षहर के हाई राइज और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स में नए कनेक्षन जारी करने में आ रही कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कनेक्षन स्वीकृति संबधी आवष्यक दरों के निर्धारण करने के लिए कुछ दिनों पहले चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।
श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में कनेक्षनों में देरी न हो और एक व्यवहारिक दर लागू हो इसके लिए चार अधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री अषोक गर्ग, अधीक्षण अभियंता श्री वी.एस.माहेचा, अधीक्षण अभियंता डाॅ. अनुराग प्रसाद और अधीक्षण अभियंता श्री सतीष जैन सदस्य थे। इस कमेटी ने मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स के कुल बिल्टअप एरिया पर 42 रुपए प्रतिवर्ग फीट की दर लागू करने का प्रस्ताव भेज दिया है।
श्रीमती माहेष्वरी ने कहा कि विभाग द्वारा मल्टी स्टोरी भवन उपभोक्ताओं से बिल्टअप एरिया पर 62 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से चार्ज प्रभार लागू किए जाने की गणना की गई थी, जिसमें बीसलपुर परियोजना से उत्पादन किए जाने वाले जल की शेयर काॅस्ट (चार करोड़ रुपए प्रति दस लाख लीटर) की वसूली किया जाना भी सम्मिलित था। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से बीसलपुर जल की शेयर काॅस्ट की वसूली व्यवहारिक नहीं है। ऐसे में नई दर लोगों को राहत देगी।
नई दरें पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर जयपुर शहर में पहले से चयनित बनीपार्क, सी-स्कीम, बापू नगर और तिलक नगर-आदर्ष नगर-जवाहर नगर आदि पायलेट क्षेत्रों में लागू की जाएंगी।

113 सहायक अभियंताओं को दी नियुक्ति
जयपुर, 23 अगस्त। जलदाय विभाग ने पेयजल योजनाओं को ओर गति देने के 113 सहायक अभियंताओं के पदास्थापन के आदेष जारी किए हैं।
जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेष्वरी ने बताया कि विभाग में पिछले कई वर्षों से सहायक अभियतंाओं के पद रिक्त पड़े थे। राज्य सरकार ने प्राथमिकता से इन पदों को भरने की व्यवस्था की है। ऐसे में कुल 113 सहायक अभियंताओं को पदस्थापित किया जाएगा। इन सभी सहायक अभियंताओं को एक सप्ताह का प्रषिक्षण दिया जाएगा उसके बाद वे नई जगहों पर कार्यभार संभालेंगे।
उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर सहायक अभियंताओं की भर्ती से पेयजल योजनाओं के संचालन, संधारण एवं पर्यवेक्षण आदि में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी और आमजन को राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!