“पर्यावरण मित्र गणपति महोत्सव” का 7वां दिवस धूमधाम से मनाया

united ajmerआज दिनांक 10 सितम्बर 2016 को “पर्यावरण मित्र गणपति महोत्सव” का 7वां दिवस बहुत धूमधाम से आयोजनस्थल जेट्टी,आनासागर चौपाटी के पास , मनाया गया।

यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि आज के आयोजन के मुख्य अतिथि राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री प्रो वासुदेव देवनानी व् राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव श्रीमती मेघना चौधरी जी थीं और जजमान आराधना टेंट हाउस के मालिक राजेश व् अनीता भार्गव थे।
सांयकालीन महा आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यकम हुआ जिस में प्रसिद्ध गायक डॉ नासिर मदनी जी ने अपनी स्वर लहरियों का जादू बिखेरा। उन के संगीत के जादू से राह चलते राहगीरों के कदम स्वत: ही आईजन स्थल की ओर मुड़ गए। साथ ही ब्लॉसम स्कूल रामनगर की छात्राओं ने भी नृत्य कर सब का मन मोह लिया।
प्रो देवनानी जी ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण मित्र गणपति महोत्सव को सराहा और कहा कि सनातनी परम्पराओं को प्रदूषण मुक्त आयोजन से जोड़ना समय की मांग है …
उन्होंने कागज़ और गोबर की गणपति प्रतिमाओं की प्रशंसा की।
मेघना चौधरी जी ने अपील की कि अजमेर की जनता को ऐसे आयोजन कर पूरे देश को एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
यूनाइटेड अजमेर के मीडिया प्रभारी नीरज जैन व् सुशील पाल ने बताया कि रविवार दिनांक 11 सितम्बर 2016 के आयोजन के मुख्य अतिथि ADA अध्यक्ष शिवशंकर जी हेड़ा होंगे और जजमान रामबाबू जी शर्मा रहेंगे।
आयोजन समिति के एस एन नुवाल, ओम स्वरुप माथुर, संजय टांक और रोहित छीपा ने जानकारी दी कि रविवार को लोक कला संस्थान आईजन स्थल पर एक ड्राइंग,पेंटिंग और स्केचिंग प्रतियोगिता करवाने जा रहा है ।
प्रतियोगिता का विषय “गणेश” होगा।
प्रतियोगिता में समस्त सामग्री प्रतियोगी को लानी होगी , ड्राइंग शीट संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी।इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतियोगी भाग ले सकेंगे व् ये पूर्णत: निशुल्क होगी।
विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

error: Content is protected !!