(फ़िरोज़ खान)सीसवाली 10 सितम्बर । पुलिस थाना सीसवाली में शनिवार को शाम 5 बजे सीएलजी की बैठक आयोजित की गयी । जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई, मगर समाधान किसी भी समस्या का नहीँ हुआ । यह बैठक ईदुल जुहा व् जलझूलनी एकादशी को लेकर बुलाई गई थी । जिसमें जुलुश के रास्ते को लेकर सफाई करवाने की, रोड लाइट, प्रताप चौक बस स्टेंड पर हो रहे गड्ढे के मामला, वीर तेजाजी मेले को देखते हुए मुख्य मार्गो पर प्रकाश की व्यवस्था करवाने की बात सदस्यो द्वारा रखी गई । वहीँ पुलिस चौकी को शुरू करवाने की मांग रखी । जिस पर पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द सिंह ने आश्वस्त किया कि चौकी का मरमत का कार्य चल रहा हैं और जल्द ही चौकी को शुरू कर दिया जावेगा । बैठक में उपाधीक्षक ने आने वाले दोनों पर्व को शांति पुर्वक मनाने की अपील की और कस्बे में सौहार्द बना रहे,इसकी जिमेदारी हम सब की है । वहीँ उपस्थित सदस्यों ने पुलिस प्रसाशन को विशवास दिलाया है कि दोनों पर्व शांति पुर्वक मनाये जायेंगे । बैठक में थानाधिकारी रामेश्वर चौधरी, हाजी सदर रमजानी अंसारी, रामशकर वैष्णव, नरेश जैन, ओमप्रकाश नागर, कलाम मिस्त्री, इक़बाल मिस्त्री, सत्यनारायण अग्रवाल, ओम पापडली, राकेश मुंडली, ममता चोपदार, सहायक थानाधिकारी राधकिशन भार्गव,व् दयाश्रण शर्मा, सहित स्टाफ उपस्थित था ।