इस्राइल के हवाई हमले में 2 की मौत

इस्राइल द्वारा गाजा पट्टी पर किए गए हवाई हमले में 2 फलस्तीनियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।यह जानकारी हमास संचालित इमर्जेंसी सर्विस डिपार्टमेंट ने दी। हमले में मिस्र की दक्षिणी सीमा से लगते रफाह शहर में एक कार को निशाना बनाया गया। इस्राइली प्रवक्ता ने न तो हमले की पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया।

सेना के मुताबिक, गाजा से हमास उग्रवादियों ने बुधवार को दक्षिणी इस्राइल में 2 मोर्टार दागे। हालांकि, इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

error: Content is protected !!