युगपक्ष को सम्मान मिलने पर बीकानेर शहर में बंटी मिठाई

bikaner samacharबीकानेर। बीकानेर लोकप्रिय अख़बार दैनिक युगपक्ष को मरुदेश संस्थान,सुजानगढ़ (राजस्थान ) द्वारा कन्हैया लाल सेठिया राजस्थानी भाषा सेवा सम्मान द्वारा मायड़ भाषा की पिछले 42 वर्षों से निरन्तर सेवा के लिए सम्मानित करने पर शहरवासियों ने मिठाइयां बांट कर खुशी व्यक्त की। संस्थान की ओर से युगपक्ष के प्रधान संपादक उमेश सकसेना को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बी.सेठिया गली में मिठाई बांटी गई।
उद्यमी सुनील बांठिया, पूर्व आयकर अधिकारी व् विभिन्न खेलकूद संघो से जुड़े शिवाजी आहूजा,हिमोफिलिया सोसाइटी के सचिव देवीलाल पारीक,जैन कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष जितेश बांठिया,प्रेस फोटोग्राफर आर सी सिरोही, मास्टर बच्ची फुटवाल क्लब समिति के सचिव भरत पुरोहित ,दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के त्रिलोक सिंह चौहान,खेल समीक्षक आत्माराम भाटी ने बी सेठिया गली में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। पाठकों ने युगपक्ष के संस्थापक शम्भूदयाल सकसेना का स्मरण किया । उनके लगाए वृक्ष को सींचते हुए वीरेंद्र जी सकसेेना ,डा.राकेश सकसेना,उमेश सकसेना ने पूरे भारत में ख्याति दिलाई तथा प्रति सप्ताह मंगलवार को मारवाड़ी भाषा; साहित्य परिशिष्ट का नियमित प्रकाशन जारी रखकर मायड़ भाषा का परचम फहराया।
— मोहन थानवी

error: Content is protected !!