अशोक देरासरी १३ को बैकॉक जायेगे

bikaner samacharबीकानेर,। अल्प आय वर्ग को ऋण प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने सहित वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीकानेर के युवा अशोक देरासरी चार दिवसीय यात्रा पर १३ सितम्बर को बैकॉक जायेगे।
राम रक्तावा ने बातया कि अशोक देरासरी ने अल्प आय वर्ग के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ऋण उपलबध कराने के लिए आवंटित लक्ष्य से तीन गुणा अधिक करने पर एयू फाईनेन्स लि. प्रबन्धन ने पुरस्कार स्वरूप उन्हें चार दिवसीय बैकॉक यात्रा पर भेजने का निर्णय लिया है।
शकील अख्तर ने बताया कि देरासरी अपनी चार दिवसीय बैकॉक यात्रा में वित्तीय क्षेत्र में काम कर रही लोगो के साथ कई चरणों में आयोजित बैठक में हिस्सा लेगें तथा अन्य प्रतिनिधियों के साथ अपने अनुभव साझा करेगें। देरासरी के साथ इस यात्रा में बीकानेर के विक्रान्त भार्गव, आदित्य व्यास व आशुतोष आसोपा भी बैकॉक जायेगें।
— मोहन थानवी

error: Content is protected !!