भीलवाड़ा 1 अक्टूम्बर मुंशीपुरा गांव की एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं बागा का खेड़ा में आठ भेड़ें और दो बकरियों की मौत हो गई।
थाना प्रभारी घीसालाल ने बताया कि मुंशीपुरा निवासी सायरी (45) पत्नी बहादुर मीणा शनिवार को खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। अचानक बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिससे सायरी झुलस गई। परिजन उसे देवली अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, रायला में भी आकाशीय बिजली गिरी। जिसमे मेवाराम गुर्जर की पांच भेड़ें, जबकि रामलाल की तीन भेड़ें व दो बकरियों की मौत हो गई।
आज़ाद नेब
ब्यूरो चीफ़ भीलवाड़ा