मेनारिया समाज का *ब्रह्म गौरव सम्मान* संपन्न

img-20161002-wa0188मेनार।मेनारिया ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संयोजन में छात्र राजनीति में विभिन्न पदों पर जीतने वाले नवनिर्वाचित छात्र संघ चुनावों के पदाधिकारियो का समाज ने आसावरा माता स्थित मेनारिया समाज की धर्मशाला में बैठक आयोजित कर सम्मान किया गया। महाराणा प्रताप स्नातकोतर महाविद्यालय चितोड़ गढ़ से अध्यक्ष रवि मेनारिया , राणा प्रताप कन्या महा विद्यालय , भीण्डर से हेम कृष्णा मेनारिया , मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की सयुक्त सचिव इंदु मेनारिया , साथ ही
सिंहस्थ कुंभ में 48 लाख का शिवलिंग स्थापित कर समाज जणो की सेवा करने वाले समाजसेवी भँवर धीरज पानेरी भी अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया एवं कार्यकारिणी ने सम्मान किया जिसमे अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के रास्ट्रीय महामन्त्री भेरू लाल मेनारिया , कोषाध्यक्ष मुकेश मेनारिया , गिर्वा जॉन उपाध्यक्ष जगदीश मेनारिया , भीण्डर के पूर्व उप प्रधान मोहन मेनारिया उपस्थित थे। समारोह में सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,नारी शिक्षा पर बल , और ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने पर चर्चा की। उक्त जानकारी समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता अम्बा लाल नागदा ने दी।

लोकेश मेनारिया।

error: Content is protected !!