आई.ई.सी. प्रदर्शनी द्वारा हुआ योजनाओं का प्रचार-प्रसार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविरों में शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए स्वास्थ्य जांच व उपचार के साथ स्वास्थ्य शिक्षा से आमजन को लाभान्वित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि कुल 14 शिविरों में 1040 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर 15 व्यक्तियों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर किया गया। सभी शिविर मिलाकर पूरे जिले में कुल 558 व्यक्तियों की हिमोग्लोबिन, 487 व्यक्तियों की शुगर तथा 644 व्यक्तियों की रक्तचाप की जांच की गई। 3 एनीमिक गर्भवतियों को चिन्हित किया गया व 3 व्यक्तियों को टीबी की स्पुटम जांच हेतु रेफर किया गया। शिविरों में सघन प्रचार-प्रसार कर योजनाओं व स्वास्थ्य शिक्षा से आम जन को जोड़ा गया। आई.ई.सी. प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को विशेष रूप से भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, जीवन वाहिनी सेवा, मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, टी.बी. निवारण, मलेरिया-डेंगू से बचाव व फ्लोरोसिस नियंत्रण के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
बीकानेर