अनियमितता बरतने पर मेट ब्लैक लिस्टेट

baran samacharबारां, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान द्वितीय के अन्तर्गत प्रगतिरत कार्यों पर अनियमितता बरतने पर विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी ने दो मेटों को हटाकर उनके नाम काली सूची में दर्ज करवाने के आदेष जारी किए हैं। उन्होने ग्राम सेवक को ब्लैक लिस्टेट मेटों को भविष्य में मेट पद पर नियोजित नहीं करने के निर्देष जारी किए है।
विकास अधिकारी, किषनगंज राहुल कुमार बैरवा ने बताया कि 30 दिसम्बर को ग्राम पंचायत रेलावन में सहायक कार्यक्रम अधिकारी भरत गौतम एवं कनिष्ठ तकनिकी सहायक दीवाकर षर्मा द्वारा एमजेएसए कार्य ‘विजयपुरा तलाई गहरीकरण कार्य‘ का निरीक्षण किया था। इस कार्य पर कार्यरत मेट रामचन्द्र एवं रामकरण द्वारा अनियमितता बरतने का मामला सामने आया था। इसे विकास अधिकारी द्वारा गम्भीरता से लेते हुए दोनों मेटों को तुरन्त प्रभाव से हटाने एवं ब्लैक लिस्टेट करने का आदेष जारी किया है।

error: Content is protected !!