मेनार। मेनार व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को कड़ाके की सर्दी का असर देखा गया । सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हुए । लोगों को ठण्ड से बचने के लिए अलाव् का सहारा लेना पड़ा । राजकीय एवम् निजी स्कूलो में सर्दी की छुट्टियां ख़त्म होने के कारण सोमवार को छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में भी अभिभावको को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र वासियो ने ठण्ड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ने से और गर्म कपडे पहनते एवम् अलाव तापते नजर आये।