कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर श्रमिकों के लिये आन्दोलन करेगी। कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पंजीकृत कमठा मजदूरों को सहायता देने में श्रम विभाग द्वारा बेहिसाब आनाकानी करने के विरोध मे ंआगामी 16 जनवरी सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर धरना देकर विषाल प्रदर्षन करेगी। मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने कहा कि पंजीकृत कमठा कारीगर मजदूरों के आश्रित बच्चों के छात्रवृति दो साल से नहीं दी गई है। साथ ही विवाह सहायता योजना के एक वर्ष पूर्व स्वीकृत सहायता का भुगतान मजदूरों को अभी तक नहीं किया तथा सैकड़ों विवाह सहायता के आवेदन विभाग ने मनमर्जी से खारिज कर दिये जिसकी जांच कर पुनः स्वीकृत कर सहायता की मांग की। मजदूर नेता ने कहा कि सरकार ने गंभीर बिमारी के भुगतान की योजना बनाई। मगर एक भी मजदूर को सहायता नहीं दी। धायल व आंषिक व स्थाई विकलांगता के प्रकरणों में छः छः माह से भुगतान अटकाकर रखा गया जिससे श्रमिक परेषान हो रहे है। शुभ शक्ति के दो हजार आवेदन स्वीकृति के इंतजार में है। मजदूर नेता ने कहा कि श्रम विभाग की कल्याणकारी योजना से सरकार मजदूरों को लाभ देना चाहती है। मगर इससे जिम्मेदार अफसर कल्याणकारी योजना में रोड़ा बने हुए है। इस कारण मजदूरों को लाभ समय पर नहीं मिल रहा है। मजदूर नेता ने श्रमिकों के सहायता आवेदन तत्काल स्वीकृत करने तथा पिछले पौने दो साल से सिलिकोसिस पिड़ितों के सहायता आवेदन स्वीकृत कर सहायता देने की मांग की।
मजदूर नेता ने कहा कि विकास अधिकारी मजदूरों के पंजीयन करने की बजाया आवेदन निरस्त कर सरकारी कल्याणकारी योजना से मजदूरों को वंचित कर रहे है। जिससे सरकार को अफसरों की कारस्तानी का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ रहा है।
मजदूर नेता लक्ष्मण बडेेरा ने राज्य के श्रममंत्री जसवंतसिंह यादव व श्रम विभाग के शासन सचिव व सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन भेजकर श्रमिकों के सहायता आवेदन तत्काल मंजूर करने तथा स्वीकृत सहायता का भुगतान करने मांग की। अन्यथा आगामी 16 जनवरी सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्षन किया जायेगा।
लक्ष्मण बडेरा
जिलाध्यक्ष