मुख्यमंत्राी ने जताई श्रीजी महाराज के देवलोक गमन पर शोक संवदेना

मुख्यमंत्राी एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित
vasundhara 7अजमेर 15 जनवरी। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने श्री अखिल भारतीय जगद्गुरू श्रीनिम्बार्काचार्य पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य राधासर्वेश्वरशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्राी की ओर से आज श्रीजी महाराज की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया।
मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्रीजी महाराज की प्रसिद्धि निम्बार्क सम्प्रदाय में ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण भारतवर्ष के धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत में थी। उन्होंने मानवता के कल्याण, धर्म के प्रसार तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ आचार्य परम्परा को समृद्ध किया।
मुख्यमंत्राी ने कहा कि आचार्य श्रीजी महाराज के देवलोकगमन से निम्बार्क परिवार में ही नहीं पूरे आध्यात्मिक जगत में रिक्तता आ गई है। उन्होंने निम्बार्क सम्प्रदाय के अनुयायियों सहित सभी श्रद्धालुओं को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
राज्य सरकार के निर्देश पर आज देवस्थान मंत्राी श्री राजकुमार रिणवां, शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी, राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत, संसदीय सचिव श्री शत्राुघ्न गौतम, श्री सुरेश रावत, विधायक श्री भागीरथ चैधरी, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, प्रो. बी.पी.सारस्वत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे एवं विधायक श्री अशोक परनामी की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किए।

error: Content is protected !!