यूरोलाॅजी शिविर का किया सांसद भूपेन्द्र यादव एवं मंत्राी श्रीमती भदेल ने दौरा

भवन विस्तार के लिए की 70 लाख की घोषणा

भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव
अजमेर 15 जनवरी। राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव तथा महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में चल रहे 8 दिवसीय यूरोलाॅजी शिविर का दौराकर मरीजों के हालचाल पूछे। यूरोलाॅजी विभाग के चिकित्सकों एवं विश्व प्रसिद्ध यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. गोपाल बदलानी के साथ चर्चा के उपरान्त श्री यादव ने सांसद कोष से 50 लाख तथा श्रीमती भदेल ने 20 लाख की राशि भवन विस्तार के लिए उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने डाॅ. बदलानी एवं डाॅ. रोहित अजमेरा के साथ अजमेर में सुपर स्पेशियलिटी केन्द्र आरम्भ करने के साथ साथ यूरोलाॅजी में मास्टर आॅफ शीरूरगी (एमसीएच) आरम्भ करने पर भी चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्राी के साथ वार्ता करने का आश्वासन दिया। यूरोलाॅजी के सुपर स्पेशियलिटी केन्द्र के लिए भवन उपलब्ध होने पर जीव सेवा समिति के श्री जगदीश बच्छानी ने उपकरण समिति के माध्यम से उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने कहा कि डाॅ. बदलानी द्वारा प्रतिवर्ष मरीजों के जटिलतम आॅपरेशन को निशुल्क करना पुनित सेवा कार्य है। अजमेर से जुड़े समस्त व्यक्तियों एवं संस्थाओं को इनसे प्रेरणा लेकर अजमेर के विकास के लिए सहयोग करना चाहिए। शिविर में अब तक 130 व्यक्तियों के जटिलतम आॅपरेशन सफलता पूर्वक सम्पादित किए गए है। इस अवसर पर पार्षद श्री जे.के.शर्मा भी उपस्थित थे।
प्रो. देवनानी ने पूछे मरीजों के हालचाल
अजमेर 15 जनवरी। शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने रविवार को यूरोलाॅजी शिविर में मरीजों से मिलकर उनके हालचाल पूछे । उन्होंने मरीजों से मिलने के पश्चात यूरोलाॅजी विभाग के फेकल्टी मैम्बर एवं अमेरिका के प्रसिद्ध यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. गोपाल बदलानी के साथ यूरोलाॅजी विभाग के विकास के बारे में चर्चा की। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन से कहा कि अस्पताल के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करे। चिकित्सालय को सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पीटल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

error: Content is protected !!