गोपालसिंह जोधा
अजमेरनामा फलसूंड:- ग्राम पंचायत के राजस्व गांव जीवराजगढ की कई ढाणियों में विद्युतीकरण नहीं होने से सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल कुमावत ने बताया की गांव की कई ढाणियौ में विद्युत घरेलू डी.पी.डिस्कॉम द्वारा अभी तक न लगाने पर ग्रामीणों को आज भी रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही हैं| केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक ढाणी को विद्युतीकृत करने के लिए पं.दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना शुरू की गई है|जिसके चलते प्रत्येक ढाणी व गांव में विद्युत पोल लगाकर ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं हैं उधर, ग्राम के राजस्व गांव जीवराजगढ़ क्षेत्र में आज भी कई ढाणिया विद्युतीकरण से वंचित है तथा ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|इसके बावजूद डिस्कॉम की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है|