काश्तकारी भूमि के पेड़ों का होगा सर्वे -गोयल

gaurav-goyalअजमेर, 23 फरवरी। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि काश्तकारी भूमि के समस्त पेड़ों का सर्वे करके उनकी रिपोर्ट तैयार की जाए। नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के निर्देशानुसार समस्त पेड़ों का विस्तृत सर्वे किया जाए। सर्वे में समस्त पेड़ों को शामिल किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार चरागाह भूमि का आवंटन नहीं किया जाना चाहिए। चरागाह भूमि से अतिक्रमण मुक्त प्राथमिकता के साथ हटाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उपखण्ड स्तर की कमेटियों की नियमित बैठक की जाकर उनके कार्यवाही विवरण को जिला प्रशासन को भेजा जाना जाए। सम्पर्क समाधान के प्रकरणों का क्राॅस वेरिफीकेशन करवाया जाना चाहिए। एडोप्टर्स द्वारा मेरिट के आधार पर वेरिफीकेशन किया जाना चाहिए। पूर्व में एक अप्रेल 2016 से अब तक किए गए वेरिफीकेशन को रिवेरिफाई करके रिव्यू किया जा सकता है। ग्राम स्तरीय, ग्राम पंचायत स्तरीय एवं ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई की आॅनलाइन फीडिंग आवश्यक रूप से की जानी चाहिए। तुरन्त राहत देने वाले प्रकरणों को भी सम्पर्क पेार्टल पर दर्ज किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। मुख्य शिविर के पश्चात फोलोअप कैम्प लगाकर लक्ष्य पूर्ण किया जाना चाहिए। इन्दरा आवास योजना की प्रथम किश्त लेने के उपरान्त आवास नहीं बनाने वाले व्यक्तियों से आवंटित राशि की वसूली की जाए। प्रधानमंत्राी आवास योजना के आवेदन पत्रा भरवा कर आॅनलाइन फीड किए जाए। श्ाििवर स्थल की ग्राम पंचायत के समस्त कार्यालयों में कचरा पात्रा का उपयोग सुनिश्चित होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मनाए जा रहे युवा पंजीकरण महोत्सव के लिए क्षेत्रा के समस्त विद्यालय एवं महाविद्यायों के युवाओं का मतदाता आवेदन पत्रा भरवाया जाना चाहिए। क्षेत्रा की उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईटीआई, बीएड काॅलेज, आरएसएलडीसी ट्रेनिंग सेन्टर, पाॅलीटेक्निक काॅलेज सहित समस्त संस्थाओं के संस्था प्रधानों द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्रा दिया जाएगा कि संस्थान के समस्त पात्रा विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण करवा दिया गया हैं
उन्होंने कहा कि जिले के सिलिकाॅसिस पीड़ित व्यक्तियों का चिन्हिकरण करके उन्हें लाभान्वित किया जाना आवश्यक है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिलिकाॅसिस पीड़ित व्यक्तियों को प्रमाणित किया जाता है। इनका चिन्हिकरण पटवारी के माध्यम से किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री निकया गोहाएन, अतिरिक्त जिला कलक्टर किशोर कुमार, अबु सूफियान चैहान, एसीएम श्रीमती श्वेता यादव, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार मीना, एडीए उपायुक्त श्री जय प्रकाश नारायण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!