‘शुभदा’ में मनाया ‘महाषिवरात्रि’ पर्व

IMG_20170223_114646विशेष बच्चों के लिए कार्यरत गैर सरकारी संगठन ‘शुभदा’ की ओर से दिनांक 23 फरवरी, 2017 (गुरूवार) को ‘‘महाशिवरात्रि’’ पर्व ‘शुभदा स्पेशल वर्ल्ड’ बी. के. कौल नगर अजमेर में मनाया गया।
इस अवसर पर आज विशेष बच्चे शिव परिवार की वेश भूषा पहन कर आये। इसमें जुलियन,युवराज व रिषभ गुप्ता ‘शिव भगवान’ बने, रूचिका,कनिका व मीनल ‘माता पार्वती’ बने और अर्णव जैन, रोहित गिदवानी व कृष्णा त्यागी ‘नन्दी’ बनकर आये। साथ ही ‘शुभदा स्पेशल वर्ल्ड’ प्रांगण में विशेष बच्चों के सहयोग से भगवान शिव की पूजा अर्चना हेतु फूल, माला व गुब्बारे से मन्दिर को सजाया गया एवं विशेष बच्चों को महाशिवरात्रि के पर्व के बारे में बताया गया कि इस दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था, इस सन्दर्भ में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और भगवान शिव को आक, धतूरा,बेलपत्र आदि चढाया जाता है।
इसके पश्चात विशेष बच्चो व पधारें हुए अतिथियों में ट्रेफिक अधिकारी श्री धर्मपाल जी, मोनिका गुप्ता, गरिमा विजयसिंहल, स्वेता रियावाला, हिमान्शी शर्मा ने भगवान शिव की आक, धतूरा, बेलपत्र व मिठाई से पूजा अर्चना व आराधना कर शिवलिंग पर दुग्ध से जलाभिषेक किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन ने पधारे हुए समस्त अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं बताया कि समय समय पर ‘शुभदा’ में ऐसे धार्मिक व सामाजिक पर्व मनाते है ताकि विशेष बच्चों के चेहरे और जीवन में खुशियाँ आये एवं ऐसे धार्मिक व सामाजिक पर्व एवं त्यौहार मनाकर विशेष बच्चों भी समाज की मुख्य धारा से जुड सकें। कार्यक्रम के अन्त में सभी को मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।
आज विशेष बच्ची हिमान्शी पंवार का जन्मदिन केक काट कर हार्षोल्लास से परिवारजन के साथ मनाया गया एवं बच्चों को टॉफियां वितरित की गई।
इस कार्यक्रम में संस्था परिवार के हितेश झांकल, रानी माथुर, मीनू माथुर, शाहीन, शंकरलाल, विरेन्द्र, अभिषेक आदि का सहयोग रहा।

अपूर्व सेन
(मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
9460789744

error: Content is protected !!