Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
विदिषा की सौम्या शर्मा बिखेरेंगी अपनी प्रस्तुतियों का जादू - Ajmernama

विदिषा की सौम्या शर्मा बिखेरेंगी अपनी प्रस्तुतियों का जादू

IMG_20170204_191825विदिषा-22 फरवरी 2017/प्रतिष्ठित चैनल जी-टीवी के 25 फरवरी शनिवार से प्रारंभ हो रहे नवीन ‘‘सारेगामापा लिटिल चैम्प स्पर्धा‘‘ कार्यक्रम में विदिषा की नन्हीं चमत्कारी गायिका सौम्या शर्मा अपनी अनूठी प्रस्तुतियों का जादू बिखेरेंगी। श्रीमती संगीता-अमिताभ शर्मा की यह सुपुत्री स्थानीय ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। इस अति महत्वपूर्ण तथा प्रतिष्ठापूर्ण कार्यक्रम का भारत सहित विष्व के 185 देषों में एक साथ प्रसारण होगा।
सौम्या शर्मा ने इस अप्रतिम प्रतिष्ठित स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर अपने नगर विदिषा, प्रदेष तथा राष्ट्र का गौरव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करने की अनुपम उपलब्धि अर्जित की है। इस विषिष्ट स्पर्धा की विषेष महत्ता का इसी से अनुमान होता है कि सौम्या शर्मा को इस स्पर्धा में विभिन्न महानगरों में संपन्न अनेक स्तरीय प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्तीर्ण होकर अपना विषिष्ट स्थान बनाना पड़ा है। इन खुली प्रतियोगिताओं में सौम्या ने गायन का ऐसा जादू बिखेरा कि निर्णायक भी वाह-वाही करते हुए शुभाषीर्वाद देने बाध्य हो गए। अंततोगत्वा मुम्बई स्थित जी-टीवी के स्टूडियों में जब सौम्या ने गायन किया तो वहां उपस्थित 30 ज्यूरी-जजों, विषेष रूप से हिमेष रेषमिया, जावेद अली तथा नेहा कक्कड़ ने सौम्या की तारीफों के पुल बांध दिए। सौम्या ने सभी ज्यूरी जजों को अपना खास मुरीद बनाने का करिष्मा कर दिखाया। जज जावेद अली ने तो मंच से ही सौम्या की विषेष प्रषंसा करते हुए यहां तक कहा कि नन्हीं सी सौम्या ने जिस अति कठिन गीत का सफल गायन किया है, उसका सटीक गायन तो बड़ी आयु के वरिष्ठ तथा अनुभवी गायकों के लिए भी भारी कठिन होता है। सौम्या ने विरला-निराला चमत्कार दिखाया है।
यहां यह स्मरणीय है कि जी-टीवी के उपर्युक्त कार्यक्रम के पूर्व स्टार प्लस के संगीत कार्यक्रम ‘‘दिले हिन्दुस्तानी‘‘ कलर्स टीवी के ‘‘रायजिंग स्टार‘‘ कार्यक्रमों में भी चयन हुआ, परन्तु सौम्या ने विषुद्ध रूप से बच्चों के कार्यक्रम में भागीदारी हेतु जी-टीवी को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। यह भी उल्लेखनीय है कि सौम्या कुछ समय पूर्व दूरदर्षन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘‘मेरी आवाज सुनो‘‘ में भी अपने गायन की कीर्तिमानी प्रस्तुति दे चुकी हैं। इस कार्यक्रम का दूरदर्षन के विभिन्न चैनलों ने भी लम्बे समय तक निरंतर प्रसारण किया था।

अमिताभ शर्मा
मो. 98273-69848

error: Content is protected !!