महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

सामाजिक समानता और शिक्षा के उनके योगदान को किया याद

अजमेर। महान समाज सुधारक, शिक्षा के अग्रदूत एवं महिला सशक्तिकरण के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिगत भेदभाव, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता, न्याय और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और समान अवसर पहुंचाने का संकल्प लें।

डॉ. जयपाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति के महानायक थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में शिक्षा, समानता और महिला अधिकारों की जो मशाल जलाई, वह आज भी देश को दिशा दिखा रही है। उनके विचारों को आत्मसात करना और भेदभाव मुक्त समाज का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी एवं अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, विधानसभा प्रत्याशी द्रौपदी कोली, राजेश टंडन,संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, फखरे मोईन, विवेक पाराशर गजेंद्र रलावता, नौरत गुर्जर, हेमंत जोधा, ईश्वर टहल्यानी, मुकेश पंवार, नवीन कच्छावा, प्रमोद शर्मा मनीष सेठी, चंदन सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, हामिद चीता, हेमराज खारोंलिया किरण गढ़वाल, हरिप्रसाद जाटव, पुष्पा राजोरिया, शशि गढ़वाल, रमेश गढ़वाल, बबीता सेन, मनीष सेन, कशिश बायला, शमशुद्दीन, अशोक शुक्रिया, दिलीप गढ़वाल, हेमराज खारोलिया, मोहसिन खान, चंद्रेश सुनिया, योगेश जाटोलिया, हरपाल छाबड़ा, सुरेंद्र गुर्जर, आरिफ खान, सुरजीत कपूर, आमिर खान, भूपेंद्र चौहान, नरेंद्र भाटी, मुकेश सबलानिया, प्रिंस मेघवंशी, प्रिंस ओबेडाया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!