डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में साफा, माला एवं शॉल पहनाकर किया अभिनंदन
अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अजय माकन के अजमेर आगमन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने श्री माकन का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया।
श्री अजय माकन अजमेर आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री धर्मेंद्र राठौड़ के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अजमेर पहुंचे थे। अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात श्री माकन ने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर अकीदत के फूल पेश किए तथा देश में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, अजमेर लोकसभा प्रत्याशी एवं अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, राजेश टंडन, विधानसभा प्रत्याशी द्रौपदी कोली, संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, नौरत गुर्जर, अमित गर्ग,हेमंत जोधा, ईश्वर टहल्यानी, शैलेश गुप्ता,शैलेंद्र अग्रवाल, हामिद चीता, किरण गढ़वाल, हरिप्रसाद जाटव, पुष्पा राजोरिया, शशि गारवाल, रमेश गारवाल बबीता सेन, मनीष सेन, कशिश बायला, आमिर खान,आरिफ खान शमशुद्दीन, अशोक शुक्रिया, दिलीप गढ़वाल, श्रवण कुमार सन्नू, यतेंद्र शर्मा मुकेश सबलानिया प्रिन्स मेघवंशी, नरेंद्र भाटी, प्रिन्स ओबेडाया सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने श्री अजय माकन का अजमेर की पावन धरा पर स्वागत करते हुए उनके सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं।
जारीकर्ता:
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी