बाड़मेर
शहर में चौहटन रोड़ स्थित रेन बसेरा के पास मेकओवर ब्यूटी एंड हेयर सैलून का उदघाटन रविवार को यु आई टी चैयरमेन डॉ.प्रियंका चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मेक ओवर ब्यूटी एंड हेयर सेलून में सभी प्रकार की जेंट्स एवं लेड़ीज हेतु मेकअप की आधुनिक सुविधाएँ मुंबई के विशेषज्ञों द्वारा मुहैया करवाई जा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमी जोगेन्द्रसिंह चौहान, भाजपा के जिला महामंत्री कैलाश कोटडिया, भैरा राम, महेश सोनी, पार्षद कालू जांगिड़, मंगलाराम गैन्पाल, बालाराम बामनिया, पार्षद रविन्द्र सिंह, गिरधारी लाल, माधो सिंह दांता, केशरा राम, मोहन ओढ़ाना, भरत आटी, पवन जांगिड़, रमेश पंवार उपस्थित रहे। उद्योग पति एवं समाज सेवक मांगाराम आचू जसाई ने सभी का आभार प्रकट किया।
गिरधारी लाल जांगिड़
मो.8384927669