अन्ता :- रोटरी क्लब अन्ता द्वारा अन्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमान मोहम्मद आज़म खान साहेब के मुख्य आतिथ्य में रक्तदान शिविर संपन्न करवाया गया १ रोटरी क्लब अन्ता के अध्यक्ष रोटेरियन अशफाक खान ने बताया की रोटरी सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक अभियान के तहत रक्दान शिविरों का आयोजन कर रही हे जिसमे एक लाख यूनिट रक्त संग्रहित करने का टारगेट रखा गया गया हे,इसी के तहत अन्ता रोटरी क्लब ने भी रक्त दान शिविर का आयोजन किया हे जिसमे 40 यूनिट रक्त क्रष्णा रोटरी ब्लड बैंक कोटा ने संग्रहित किया १
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अथिति श्रीमान मोहम्मद आज़म खान ने कहा हम सब एक इश्वर की संतान हे और नर सेवा ही नारायण सेवा हे इस लिए समाज के हर तबके को समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए रोटरी क्लब अन्ता समय समय पर कई समाज सेवा के कार्य अंजाम देता हे जो सराहनीय हे उन्होंने रोटरी क्लब अन्ता की समस्त टीम को बधाई दी १ और इस पुनीत कार्य में सह भागी बने श्री धर्मेद्र तिवारी,जीनियस पब्लिक स्कूल अन्ता के छात्र , समाज सेवी साजिद हुसैन ,और पत्रकार पवन मोह्बिया को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित भी किया १
रोटरी क्लब अन्ता का सचिव रोटेरियन संदीप्त वार्ष्णे ,रोटेरियन रामेश्वर खंडेलवाल डॉक्टर ई.आर .मूर्ति ,डॉक्टर संदीप गुप्ता ,ब्रिजेंदेरा सक्सेना ,रचित शर्मा ,अमित नागर ,नासिर हुसैन ,मोहम्मद आफाक खान और राजमल यादव ने अपनी सेवाए दी १
इस अवसर पर नगर के प्रमुख नागरिक समज सेवी अनूप श्रीवास्तव ,गोपाल सिंगल ,निर्मल नामा आदि मोजूद रहे