30 संस्थाओं के सहयोग से 16 दिन में हुए 40 कार्यक्रम सम्पन्न

zzअजमेर 04 अप्रैल 2017। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं व स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचंड महापर्व के शुभ अवसर पर अजमेर में तीसरी बार 16 दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आज स्वामी कॉम्पलेक्स पर आयोजित की गयी। 30 संस्थाओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा शिविर, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद, झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, अमर शहीद हेमू कालाणी जयंती, चेटीचंड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह-जगह स्वागत सहिन अनेक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाई।
समन्वयक कंवल प्रकाश ने बताया कि अजमेर में चेटीचण्ड जुलूस का देश विदेश में नाम है अब इस पखवाड़े के जरिये पूरे पुरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण के सभी परिवारों को जोड़ते हुए इस पखवाड़े में सिन्धु संस्कृति, भाषा व संस्कार व आदर को जोड़ते हुए ढ़ाई वर्ष का बच्चा हो या स्कूली विद्यार्थी, युवा हो या बुजूर्ग सभी 90 वर्ष तक के आदरणीय बन्धुओं को जोड़कर एक नई मिसाल कायम करने का इस समारोह समिति के प्रत्येक सदस्य ने भरपूर प्रयास किया। सभी संस्थाओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा था। परम्पराओं को जोड़ते हुए प्रथम स्थान पर वैशाली सिन्धी सेवा समिति, द्वितीय स्थान पर पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर, पूज्य सिन्धी पंचायत आदर्श नगर और तृतीय स्थान पर सिन्धु विकास समिति चंद्रवरदायी नगर रही। इन कार्यक्रमों में प्रशासनिक, राजनैतिक व चौथे स्तम्भ पत्रकारिता के जरिये प्रचार प्रसार में बहुत योगदान मिला उसके लिये सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। स्वागत भाषण नरेन शाहणी भगत व धन्यवाद गिरधर तेजवानी द्वारा दिया गया। गीत के.जे. ज्ञानी ने प्रस्तुत किये।
पखवाड़े को समन्वय समिति द्वारा संचालित किया गया। जिनमें नरेन शहाणी भगत, कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी को शामिल थे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत सर्वश्री महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी आत्मदास, स्वामी किशनलाल, स्वामी ईसरदास, सांई ओमलाल, स्वामी अर्जुनदास, दादी मोहिनी देवी, भाई फतनदास, दादा नारायणदास के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ।
जिन महानुभावों का मार्गदर्शन मिला उनमें नवलराय बच्चाणी, हरीश झामनाणी, देवीदास दीवाना, एम.टी. भाटिया, महेश तेजवाणी, हरीश वर्याणी, ईसरसिंह बेदी, जोधा टेकचंदाणी, राजा ठारवाणी, मुखी राधेश्याम तिलोकाणी, वासुदेव मंघाणी थे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम इन सभी महानुभावों के सहकार से सम्पादित हुआ। जिनमें मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, राहुल गिदवाणी, के.जे. ज्ञानी, लक्ष्मण सतवाणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, सुनील मोतियाणी, भगवान साधवाणी, मोहन चेलानी, हरीश केवलरामाणी, जयकिशन लख्याणी, गोविन्द जैनाणी, रुक्मणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, चन्द्रप्रकाश भोजवाणी, गुलशन मंघाणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, कमल लालवाणी, दौलत लौंगाणी, राम खूबचन्दाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, वासदेव लालवाणी, हरीश खेमाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, अशोक तेजवाणी, दिलीप मंघनाणी, घनश्याम भूराणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, मोहन लालवाणी, मोती जेठाणी, गिरीश बाशाणी, ललित नागराणी, राजेश आनन्द, अजीत पमनाणी, महेश सावलाणी, गोप मीराणी, श्रीचन्द मोतियाणी, दिनेश शर्मा, मोहन मूलचन्दाणी, लक्ष्मण रूपाणी, श्री प्रकाश मूलचन्दाणी, कंचन हरवाणी, महेश मनवाणी, मदन तोलाणी, नरेश रावलाणी, बाबा गागूमल, लाल नाथाणी, उत्तम गुरबक्शाणी, दिशा किशनानी, जयप्रकाश मंघाणी थे।
सभी संस्थाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जिनमें अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, सिन्धी युवा महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, पूज्य सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धु विकास समिति, चंद वरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, नवयुवक सेवा मण्डल, आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत, धोला भाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा, हरिभाऊ सिन्धी सेवा समिति सम्मिलित हुये।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!