तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह-5 जनवरी को

ग्यारह जोड़ों का सिन्धी समाज कराएंगा शादियां, आठ जोड़ों का पंजीयन हुआ
अजमेर 03 सितम्बर, स्वामी हिरदाराम जी की प्रेरणा से तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह आयोजन सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्था (श्री अमरापुर सेवा घर), सिंधी समाज महासमिति, सिन्धी लेडिज क्लब, मास्टर वासुदेव मंघानी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह 5 जनवरी 2027 मंगलवार को सांई बाबा मंदिर, अजय नगर, अजमेर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सिन्धी समाज के ग्यारह जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। सगाई करें हुए आठ जोड़ों का पंजीयन हो चुका है, अब केवल तीन जोड़ों का पंजीयन होना बाकि है।
महासचिव हरि चन्दनानी ने बताया कि पंजीयन फॉर्म प्रातः 10.30 से 5 बजे तक रसोई रेस्टोरेंट, स्वामी कॉम्पलेक्स, मंगलम् एजेंसी केसरगंज, श्री अमरापुर सेवा घर कोटड़ा, सांई बाबा मंदिर, अजय नगर से फॉर्म प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9649750811, 9829070059 पर सम्पर्क कर सकते है।
इसके लिए एक कोर कमेटी बनाई गई है, जिसमें संरक्षक महेश तेजवानी, रामचन्द्र गुलाबानी, अमोलक खानचंदानी व कमेटी में महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रेम केवररामानी, दीपक साधवानी, चन्द्र वासुदेव मंघानी, दिशा प्रकाश किशनानी, कुसुम आर्य, गिरधर तेजवानी, दिनेश मूरजानी, हरीश तनवानी रहेंगे।

हरी चंदनानी-महासचिव
9649750811

error: Content is protected !!