बाबा साहेब मानवतावादी विचारधारा के पोषक-प्रियंका

ambedkarडॉ भीमराव अम्बेडकर देश ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व के महान विभूति थे। उन्होने विश्व के सबसे बडे संविधान का निमार्ण कर अपनी बुद्विमता एंव मानवतावादी विचारधारा का परिचय दिया। डॉ अम्बेडकर ने देश के कमजोर वर्गो, महिलाओं एंव दलितों के लिए संविधान में विशेष प्रावधान कर उनके कल्याण एंव उद्वार का सराहनीय कार्य किया, यह विचार जिला प्रमुख श्रीमति प्रियंका मेघवाल ने जिला कांग्रेस कमेटी बाडमेंर द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में व्यक्त किये।
जिला प्रवक्ता मुकेश जैन ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर की 126वी जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जनो द्वारा श्रद्वासुमन अर्पित कर उन्हे नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल ने कहा कि हमे बाबा साहेब से प्रेरणा लेकर उनके बताये सकंल्पों का आत्मसात करना, आज के समय की महती आवश्यकता है।
वरिष्ट कांग्रेसी हरीशचन्द्र सौलंकी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होने विपरीत परिस्थितियों का सामना करके सामाजिक, राजनैतिक एंव आर्थिक क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन किये उन्होने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, का नारा देकर देश में नई क्रान्ति का सूत्रपात किया।
आज के कार्यक्रम में जिला प्रमुख श्रीमति प्रियंका मेघवाल, उपजिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी, बाडमेंर प्रधान पुष्पा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल, महामत्रीं चैनसिंह भाटी, प्रवक्ता मुकेश जैन, ब्लाक अध्यक्ष नजीर मोहम्मद, नगर नगरपरिषद उपसभापति प्रीतमदास जीनगर, नगर अध्यक्ष दमाराम परमार, एस.सी. विभाग जिलाध्यक्ष श्रवणकुमार चन्देल, वरिष्ठ काग्रेंसी हरीशचन्द्र सौलंकी, जगनाथ राठी, पार्षद नरेशदेव सहारण, किशोर शर्मा, किशनलाल, यूथ कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भवंरलाल शर्मा, महावीर बोहरा, नीरज जोशी, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य खुमानसिंह, बोथिया, एडवोकेट गोपालसिंह राजपुरोहित, बाबूलाल सांखला, सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

मुकेश जैन
जिला प्रवक्ता कांग्रेस
मो.न.:- 9414106962

error: Content is protected !!