
अजमेर जिला प्रभारी मीना त्यागी ने कहा है कि जिस तरह से देश में संविधानिक पदों पर बैठे हुए व्यक्तियों द्वारा की गई “वोट चोरी” देश के लिए एक बहुत बड़ा खतरा और ये एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है ! स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र की बुनियाद हैं किन्तु आज का राजा तानाशाह हो गया है और अपने आसपास ऐसे लोगों का जमावड़ा किया हुआ है जो देश के लिए खतरा बन चुके हैं ! लोकतंत्र में जनता और संविधान सर्वोप्रिय है यदि उस पर भी कोई डाका डालता है तो को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा !
यदि संस्थाओं की पारदर्शिता पर सन्देह हो को नैतिक आधार पर पद छोड़ना ही उचित माना जाता है! किसी भी प्रकार की कमी या विसंगति देश के लोकतांत्रिक ढांचे और उसकी स्थिरता एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। देश के सिर पर मंडरा रही इन गंभीर चुनौतियों को देखते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करती हैं!
इस मांग को लेकर आम आदमी पार्टी राजस्थान के सम्पूर्ण पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2 अक्टूबर 2026 को शहीद स्मारक जयपुर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करेंगे!
मीना त्यागी
जिला प्रभारी, आप अजमेर