आज दिनांक 28 अप्रैल 2017 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज की वाहन रैली का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा किया गया
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने रैली में भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बताया कि जब धरती पर सर्वत्र पाप फेल रहा था एवं निर्दोषों का संहार हो रहा था तब भगवान विष्णु ने धरती के लोगो का उद्धार करने के लिए एवं पृथ्वी को सर्वनाश से बचाने के लिए परशुराम जी के रूप मे अवतार लिया
स्वागत करने वालो मे जिला महामंत्री रमेश सोनी, भागीरथ जोशी, महेंद्र जादम , अनीश मोयल,धर्मपाल जाटव, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा,सुरेश चंद गोयल,राजू साहू,मीडिया सहसंयोजक रचित कच्छावा,राजू धावा, संदीप तंवर,संदीप गोयल,अशोक शर्मा, प्रकाश बंसल,विजय टांक,तुषार कपूर ,केतन यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अनीश मोयल
जिला संयोजक
भाजपा,मीडिया प्रकोष्ठ
शहर जिला अजमेर