*आम आदमी पार्टी अजमेर ने भी नगर निगम चुनाव में अपने 11 प्रत्याशियों की घोषणा की *

आम आदमी पार्टी अजमेर ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी उपस्थिति दर्ज की !
पार्टी ने अजमेर में 11 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जिनमें से 9 अजमेर नगर निगम व 2 किशनगढ़ नगर परिषद से चुनाव लड़ रहे हैं!
 आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी श्री धीरज कुमार टोकस जी, प्रदेश सह-प्रभारी श्री घनेंद्र भारद्वाज जी एवं प्रदेश चुनाव समिति के प्रभारी श्री देवेंद्र शास्त्री जी* की सहमति से अजमेर से 9 प्रत्याशीयों की घोषणा की गई है।
2 प्रत्याशी नगर परिषद किशनगढ़ से भी मैदान में उतारे गए हैं।
जिनके नामांकन हो चुका है इनमें से किशनगढ़ विधानसभा के वार्ड 35 से रामकन्या वार्ड 38 से गिरधारी कुमावत
अजमेर नगर
वार्ड 24 विनोद कुमार,
वार्ड 42 मनोज  कोठिया
वार्ड 40 – शिवराम सिंह
वार्ड 36 – अमित जोशी
वार्ड 48 – मुकेश कुमार
वार्ड 50 – वरुण तंवर
वार्ड  64 – एकता पंवार
वार्ड 52 – मनीष टांक
वार्ड 46 – अरुण चौहान
जिला चुनाव प्रभारी दीपक गुप्ता ने कहा है  कि हम भले ही कम सीटों पर लड़ रहे हैं लेकिन हमारी प्राथमिकता वार्ड जितना है! स्थानीय निकायों के माध्यम से ईमानदार, पारदर्शी और जनहितकारी व्यवस्था स्थापित करने का रहेगा!
चुनाव सह प्रभारी मीना त्यागी ने कहा कि पार्टी को बने भले ही काफी समय नहीं हुआ लेकिन पार्टी ने जनता को उसकी मूलभूत सुविधाएं  देकर दिल्ली में अपनी सरकार बनाई हैं अजमेर में भी हम परिवर्तन की आंधी लानी है और ये हमारी सबसे बड़ी ताकत भी हो सकती है ! हम राजनीतिक बदलने आए हैं और हमें पुरानी राजनीतिक परम्पराओं को तोड़ कर आम जन के विकास पर ध्यान देना होगा!
मीना त्यागी 
Aap प्रदेश सचिव/ प्रदेश महिला प्रभारी जयपुर (राजस्थान )

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!