फ़िरोज़ खान
सीसवाली 28 अप्रेल । थाना क्षेत्र के बालदडा गांव में विवाहिता के साथ पति ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज । थानाधिकारी रामेश्वर चौधरी ने बताया कि सनोप जहाँ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेरी शादी बालदडा निवासी मोइनुद्दीन के साथ हुई थी । 26 अप्रेल को मेरे पति व परिवारजनों तथा अन्य लोगो ने रात्रि में मारपीट की जिसमे गम्भीर चोटें आई है । विवाहिता ने शुक्रवार को थाना सीसवाली मे पहुंचकर पति व परिवारजन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया । पुलिस ने धारा 308 में मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा गया । उक्त मामले की जांच की जा रही है ।