अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017 का आयोजन किया गया

DSC08794केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली के आदेशानुसार आज दिनांक : 21 जून2017 को प्रात:कालीन बेला में विद्यालय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017 का आयोजन किया गया | इस दौरान योग को महत्त्व देने वाले अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान सीसीए प्रभारी श्री दिनेश सिंह द्वारा योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन में योग की महता से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई | विद्यालय की प्राचार्य डॉ सरोज डबास द्वारा भी योग की प्रासंगिता के बारे में अपने विचार रखते हुए योग को सभी बीमारियों के लिए संजीवनीबताया | विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री तेजाराम मीना एवं खेल कोच श्रीमती दौलत राठौड़ द्वारा विभिन्न प्रकार के योगों का अभ्यास करवाया गया | इस दौरान तनाव से मुक्ति में योग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया | विद्यालय के सभी बच्चो के साथ साथ सभी शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़ कर योगाभ्यास में भाग लिया | योगाभ्यास के तत्पश्चात विद्यार्थियों हेतु कक्षावार निबंध-प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ सहभागिता दी गई |

प्राचार्य
(डॉ. सरोज डबास)

error: Content is protected !!