पटाखों के गोदाम में भीषण आग, पांच व्यक्तियों की मौत

bikaner samacharबीकानेर। बीकानेर में सोनगिरी कुआं के पास आज सुबह पटाखों के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। इस भीषण आग में पांच व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। इस घटना में करीबन 15-20 बीस लोग घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर पूरे शहर के लोगों में आक्रोश है।


मृतकों व घायलों के परिजनों की तरफ से यूआईटी के पूर्व चैयरमेन मकसूद अहमद ने मांग कि है कि मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपए व परिवार से एक सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए, साथ ही घायलों को 5-5 लाख रुपए दिए जाए और जो मकान टूटा है उसका पूरा मुआवजा दिया जाए। साथ ही पूर्व यूआईटी चैयरमेन ने मांग कि शहर में जो अवैध रूप से पटाखे कारखानें चल रहे है उनको बंद करवाया जाए तथा जिस पटाखें गोदाम में आग लगी है उसके मालिक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।


मकसूद अजमद ने बताया कि सरकार द्वारा जब तक ये मांग नहीं मानी जाएगी तब तक ना ही मृतकों का पोस्टमार्टक करवाने दिया जाएगा और ना ही अंतिम संस्कार।

इस मीटिंग में यूआईटी चैयरमेन मकसूद अहमद, एडीएम सिटी सेलेन्द्र देवेड़ा, एडीशनल एसपी नाजिम अली, नगर निगम आयुक्त आरके जेसवाल आदि मौजूद थे।

वहीं बीकोर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार एंव कांग्रेस जनों ने जिला प्रशासन एंव नगर निगम को आड़े हाथो लेते हुवे फैक्ट्री मालिक पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाही करने के साथ साथ मृतकों को 25 लाख रुपये एंव गंभीर रूप से घायलों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार ने मृतकों के प्रति अपनी श्रदांजली देते हुवे कहा कि पिछले इतने समय से जिला प्रशासन एंव निगम प्रशासन के सामने शहर के अंदरूनी आवासीय मोहल्ले में खुलेआम यह अवैध रूप से पटाका फैक्ट्री चल रही थी ।

error: Content is protected !!