अजमेर 10 जुलाई भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर जिला द्वारा आज पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों मोर्चा के जिलाध्यक्षों मनोनीत पार्षदों मीडिया व आई टी विभाग के पदाधिकारियों का एक दिवसीय वर्ग श्रीनगर रोड स्थित आईटी विभाग के कार्यालय पर किया गया अजमेर में चल रही बूथ विस्तारक योजना के तहत पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की इसमें व्यापक स्तर पर सहभागिता हो तथा सभी कार्य सब में विभाजित हो कार्य का आधार बड़े इस हेतु आयोजित वर्ग में अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया की वर्ग में सभी मंडलों में चल रहे बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा करते हुए बूथों के अपग्रेडशन के साथ ही वृहद स्तर पर सर्वजन को जोड़ते हुए जनसभाएं आयोजित करने, नई सदस्यता अभियान के तहत अब तक बनी सदस्यों तथा मंडल स्तर पर पार्टी के सभी पुराने व नए कार्यकर्ताओं की विस्तृत सूची बने 21 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के राजस्थान में प्रवास के दौरान जयपुर में होने वाले प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में अजमेर की सहभागिता सुनिश्चित करने, पार्टी के सभी 800 सक्रिय सदस्यों को बूथ विस्तार अभियान मैं सहभागिता सुनिश्चित करने ,प्रभारी मंत्री जी के साथ प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सुनिश्चित करने ,मतदाता सूची में नाम जुड़वाना तथा नवमतदाताओं के कार्यक्रम करने, मनोनीत पार्षदों को कार्य विस्तार से जोड़ने तथा कार्य विस्तार योजना में सभी मोर्चों की भूमिका सुनिश्चित करने कार्यक्रम करने मनोनीत पार्षदों को योजना से जुड़कर कार्य विस्तार योजना में सभी की भूमिका सुनिश्चित करने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन व्रत पर आकस्मिक दुर्घटना के कारण स्थगित हुई जीवन व्रत पर भव्य प्रदर्शनी करने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के कार्यक्रम निरंतर करने डिजिटल लाइब्रेरी कार्यालय आधुनिकीकरण 30 जुलाई को प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात जीएसटी पर व्यापारी के विभिन्न वर्गों से पार्टी के अभियान के तहत चल रहे संवाद कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने के साथ ही भाजपा कार्यालय भूमि आवंटन एवं सभी प्राथमिक सदस्यों के वेरिफिकेशन के लिए वर्ग में मौजूद जिला पदाधिकारियों मनोनीत पार्षदों मोर्चों के अध्यक्षों को जिम्मेदारियां दी गई वर्ग में भाजपा बजरंग मंडल के प्रभारी सोम रतन आर्य आदर्श मंडल के प्रभारी विशु गढ़वाल पृथ्वीराज मंडल के प्रभारी रमेश सोनी दर्शन मंडल के प्रभारी जय किशन पारवानी आर्य मंडल के प्रभारी संपत सांखला से सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडलों में चल रहे विभिन्न कार्यों में पूरा सहयोग करने के साथ ही जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विकास सोनगरा तथा तिलक रावत को भाजपा के सभी सक्रिय सदस्य से संवाद स्थापित कर उनका सहवाग सुनिश्चित करने भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल को जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रमुख नागरिक सम्मेलन मैं अजमेर से भाग लेने वाले प्रबुद्ध वर्ग का प्रभारी सभी मनोनीत पार्षदों को अपने-अपने मंडलों में मंडल अध्यक्ष द्वारा निर्धारित बूथों पर व्यवस्थाओं में सहयोग करने की जिम्मेदारी के साथ ही दत्त 3रू30 वर्षों के दौरान अजमेर शहर में सरकार एवं संगठन द्वारा आयोजित किए गए सभी प्रमुख कार्यक्रमों का ब्योरा तथा फोटोग्राफ्स एकत्र कर विकास पुस्तिका प्रकाशित करने की जिम्मेदारी महामंत्री जयकिशन पारवानी प्रचार मंत्री संदीप गोयल मीडिया विभाग अध्यक्ष अनीश मोयल आईटी विभाग अध्यक्ष अनुपम गोयल मीडिया विभाग से सहअध्यक्ष रचित कच्छावा को दी गई यादव ने बताया की इस पुस्तक में व्यापक रुप से भाजपा अजमेर शहर से जुड़े सभी प्रमुख विषयों को लिया जाएगा भाजपा कार्यालय के लिए निर्धारित प्रक्रिया अनुसार चल रही भूमि आवंटन प्रक्रिया को तेज कर शीघ्र ही भूमि आवंटन कराने की जिम्मेदारी जिला मंत्री रविंद्र जसोरिया तथा राजेश घाटे को को दी गई आप शहर में भाजपा के अब तक बने सभी 80 हजार के लगभग प्राथमिक सदस्यों कि चल रही वेरिफिकेशन के कार्यो को और तेज करते हुए भाजपा आईटी विभाग के सभी जिला मंडल पदाधिकारियों को इससे जोड़ा गया मतदाता सूची में नाम के लिए जयकिशन पारवानी व घीसू गदवाल को तथा नाव मतदाताओं के कार्यक्रम का प्रभार युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत पातीक को दिया आज की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना मैं अजमेर में छह माह के लिए आए विस्तारक श्रीमती विमला दादूपंथी श्री लवकुश चौधरी कार्य विस्तार योजना के अजमेर प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ओम रतन आर्य जिला महामंत्री रमेश सोनी जय किशन पारवानी जिला उपाध्यक्ष घीसूलाल गढ़वाल संजय खंडेलवाल सतीश बंसल सुलोचना शुक्ला विकास सोनगरा तिलक सिंह रावत जिला मंत्री राजेश भाटी रविंद्र जसोरिया, अमृत नहारिया, रश्मि शर्मा, दीपेंद्र लालवानी ,मोहन राजोरिया, विनोद कंवर राठौड़, नव मनोनीत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत यादव ैज् मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा सहित नव मनोनीत पार्षद सुरेश चंद्र गोयल धर्मेंद्र चौहान ,सोहन शर्मा राजेश घाटे,मोहन राजोरिया ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा योगेश शर्मा बलराज कच्छावा मुकेश खींची, सोहन शर्मा ,राजकुमार लालवानी ,प्रचार मंत्री संदीप गोयल ,मीडिया विभाग अध्यक्ष अनीश मोयल आईटी विभाग अध्यक्ष अनुपम गोयल भाजपा प्रशिक्षण विभाग अध्यक्ष तुलसीदास सोनी,अनुज माथुर ,शशांक शुक्ला सहित पदाधिकारी मौजूद थे उपरोक्त वर्ग के पश्चात आईटी विभाग कार्यालय में अजमेर शहर जिले का बूथ विस्तारक समन्वय केंद्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव तथा 6 माह के विस्तारक श्रीमती विमला दादूपंथी एवं लवकुश चौधरी ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दिनांक 8 जुलाई की प्रदेश कार्यसमिति के पश्चात विधिवत रूप से दिनांक 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन दाहरसेन मंडल के हंस पैराडाइस में किया जाएगा इस जिला बैठक के पश्चात 1 सप्ताह के भीतर शहर के सभी मंडलों की कार्य समितियों की बैठक संपन्न होगी
शहर जिलाध्यक्ष
अरविंद यादव