अजमेर 10 जुलाई। मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान के तहत जिले में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक पौधे लगाकर वन महोत्सव का आयोजन किया गया। षिक्षा मंत्री एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को किषनगढ शहर के सिटी फोरेस्ट वनखण्ड सामरियाॅ हरड़ा में पाॅच हजार पौधे लगाने की शुरूआत की गयी । इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना नोगिया , किषनगढ़ विधायक भागीरथ चैधरी, जिला कलक्टर गौरव गोयल जिला परिषद सीईओं निकया गोहाएन, एसीएफ गजेन्द्र सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण बीपी सारस्वत भी उपस्थित थे।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419