बीकानेर 10/7/17। कांग्रेस बूथ लेवल पर सगठन को मजबूती प्रदान करने का काम कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने बूथ स्तर पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयासों को रेखांकित करते कहा कि उनको सात जिलों का जिम्मा दिया गया है। संगठनात्मक स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर एक दिवसीय बीकानेर प्रवास पर आए सह प्रभारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बारे में उन्होंने मीटिंग कर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। सभी मिलकर ब्लॉक से बूथ स्तर पर कांग्रेस को ओर मजबूत करेंगे। कांग्रेस की नीतियों को ओर प्रचार प्रसार किया जायेगा। सरकार की साढ़े तीन साल की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के लिये टीम वर्क से साथ काम किया जायेगा।
सर्किट हाउस में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए वे प्रदेश से इतर राष्ट्रीय राजनीति पर भी अपने विचार साझा करने से पीछे नहीं हटे और विदेश नीति पर भी बेबाक बोले। उन्होंने कहा कि पहली बार नेपाल से अपने रिश्ते बिगड़े हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बीजेपी किसानों से कर्ज माफ करने का वादा करके सत्ता में आई, लेकिन अब तक कर्ज माफ नहीं किया। जबकि कांग्रेस ने पंजाब में अपना वादा पूरा किया। जिला स्तरीय बैठक में कांग्रेस के एक गुट की अनुपस्थिति के बारे में पूछने पर निजामुद्दीन ने कहा कि कुछ कार्यों की वजह से कुछ पदाधिकारी नहीं पहुंच पाए, अगला चुनाव सब एकजुट लड़ेंगे।
– मोहन थानवी