भगवान, गुरू व माता पिता को उलाहना मत दो-सुधासागर महाराज

मुनिसंघ का चातुर्मास किशनगढ़ में ही होगा, चातुर्मास कलश स्थापना 12 को
मुनि सुधासागर ससंघ का चातुर्मास धर्मनगरी किशनगढ़ में ही होगा। कलश स्थापना का कार्यक्रम बुधवार को 1.30 बजे आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में आयोजित होगा।

मदनगंज-किशनगढ़। मुनि पुंगव 108 सुधासागर महाराज ने कहा कि कोई काम सफल नहीं होने व कोई मुसिबत आने पर कभी भी भगवान, गुरू व माता-पिता को उलाहना मत दो। जो परेशानी आई है वो हमारे स्वयं के कर्मों से आई है। मुनि श्री ने यह उद्गार आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में चल रहे प्रवचन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दुनिया को अपने अनुसार चलाने का प्रयास मत करो। हमें स्वयं को सामने वाले की जगह रखकर देखना होगा। एक उदाहरण देते हुए मुनि श्री ने बताया कि एक बच्चें ने अपने दादा से कहा कि मैं मेज से कूद सकता हँू आप भी कूद कर दिखाओ। जिस पर दादा बोले बेटे मैं इस उम्र में यह नहीं कर सकता हँू। तब पोते ने कहा कि जब आप मेरे जैसे नहीं कर सकते तो मेरे को हर काम में टोकते क्यों हो। मुनिश्री ने कहा कि बच्चें को हर काम में टोका-टोकी मत करों बच्चें तो बच्चें जैसे ही काम करेंगे। उन्हें अपनी तरह चलाने का प्रयास मत करो। उन्होंने कहा कि हमें सांप में जहर और फूल में कांटे भले ही अच्छे नहीं लगते हो किन्तु उनके लिए यह सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार दूसरे का उपकार करता है। साधक को प्राप्त करना चाहते हो तो बाधक तत्वों को भी देखो। मुनि श्री ने कहा कि आज ही के दिन भगवान महावीर ने समवसरण में पहला उपदेश दिया था। इसीलिए वीर शासन जयंती का आज से शुभारंभ होता है।
आदिनाथ पंचायत के प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि चित्र अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन सामूहिक रूप से इन्दरचंद बीना छाबड़ा, पवन कुमार (सूरत), शशांक (सवाई मधोपुर) तथा शीलचंद अनुराधा (ललितपुर), टीकमचंद शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर आर.के. मार्बल परिवार के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, सुशिला पाटनी, शांता पाटनी, निहालचंद पहाडिय़ा, प्रकाश गंगवाल, कैलाश पहाडिय़ा, निरंजन बैद, महावीर गंगवाल, संपत दगड़ा, सुशील अजमेरा, ज्ञानचंद पाटनी, पंकजकुमार पहाडिय़ा, अजय सोनी, विनोदकुमार चौधरी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, सुभाषचंद चौधरी, महेन्द्र पाटनी, अजीत दोषी सहित देशभर से आए सैकड़ों समाज बंधु मौजूद थे। मंच संचालन समाज के प्राणेश बज ने किया।

चातुर्मास कलश स्थापना 12 को
मुनि सुधासागर ससंघ का चातुर्मास धर्मनगरी किशनगढ़ में ही होगा। कलश स्थापना का कार्यक्रम बुधवार को 1.30 बजे आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में आयोजित होगा।

error: Content is protected !!