अल्पसंख्यकों से ऋण के लिए मांगे आवेदन

अजमेर, 11 जुलाई। अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री उमर दराज खान ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात विभाग की योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक समुदायो के व्यक्तियों को व्यावसायिक शैक्षिक एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के इच्छुक व्यक्तियों को ऋण वितरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में एक करोड़ 32 लाख का बजट वितरण के लिए प्रदान किया है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्तियों की आयु सीमा व्यावसायिक ऋण योजनान्तर्गत न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 54 वर्ष तक एवं शैक्षिक ऋण योजनान्तर्गत न्यूनतम 16 वर्ष से अधिकतम 32 वर्ष है। परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से कम हो। नवीन निर्देशानुसार अल्पसंख्यक प्रमाण पत्रा, मूल निवास, आय, बकाया नहीं होने काशपथ पत्रा प्रस्तावित परियोजना का वितरण, मासिक एवं वार्षिक मय कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कार्यस्थल स्वामित्व, आधार कार्ड, पेन कार्ड, भामाशाह कार्ड, राशन कार्ड एवं बैंक खाता का होना अनिवार्य है। बीपीएल एवं महिलाओं को ऋण में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। आवेदन पत्रा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर अजमेर से प्राप्त किया जा सकता हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्रा कार्यालय में जमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई है।

कलेक्ट्रेट में एक शाम कुंजबिहारी के नाम भजन संध्या 14 को
अजमेर, 11 जुलाई। जिला कलेक्ट्रेट में एक शाम कुंज बिहारी के नाम भजन संध्या का आयोजन शुक्रवार 14 जुलाई को शाम 7.30 बजे किया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट स्टाफ के अनुसार इसमें विख्यात भजन गायक श्री अशोक तोषनीवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजा अर्चना से होगी।

न्याय आपके द्वार में 7 हजार 885 प्रकरण निस्तारित
अजमेर, 11 जुलाई। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वारा 2017 में मंगलवार को 7 हजार 885 प्रकरण निस्तारित किए गए। जिला कलक्टर स्तर पर 3 प्रकरण निस्तारित किए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं लोक अदालत प्रभारी अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी स्तर पर खाता दुरूस्ती के 53, विभाजन के 5, खातेदारी घोषणा के 105, ईजराय का 42, स्थायी निषेधाज्ञा के 3, पत्थरगढ़ी के एक, अन्य 36 प्रकरण निस्तारित हुए। इसी प्रकार तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर नामांतरण के एक हजार 707, खाता दुरूस्ती के 782, खाता विभाजन के 38, सीमाज्ञान के 13, गैर खातेदारी से खातेदारी के 2, धारा 251 के 6, राजस्व नकले 2 हजार 710 एवं अन्य 2 हजार 368 प्रकरण निस्तारित किए गए।

error: Content is protected !!