वास्तविक उपभोग के आधार पर हो रही बिलिंग

avvnl thumbअजमेर, 11 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक मेहाराम विश्नोई ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को हर दो माह में उनके मीटर की रीडिंग में उपभोग के आधार पर ही बिलिंग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि विद्युत विनियामक आयोग द्वारा ही डिस्काॅम की टैरिफ दरें निर्धारित की जाती है व उपभोग के आधार पर ही दरों की स्लेब बनाई गई है जिसमें विद्युत दर, फिक्स सर्विस चार्ज, विद्युत कर उपभोग के आधार पर वसूल की जाती है।
उन्होंने बताया कि दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर गलत व तथ्यहीन है।

error: Content is protected !!