एकल गान और ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता मंगलवार को

महाराजा दाहरसेन व लाडी ब्ाई की वीरांगनाओं के चित्र पर भरवाये रंग
एकल गान और ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता मंगलवार को

dahersenअजमेर 21 अगस्त। महाराजा दाहरसेन जयंती के अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग और भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से आज 5 दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज मोईनिया इस्लामिया स्कूल में 10 विद्यालयों के 2 वर्गो में 176 विद्यार्थियों ने रंगभरो प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी बीकानेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सी.बी. गैना व अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री एस.पी. गौतम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
डॉ. गैना ने कहा कि समारोह समिति द्वारा जो ड्रोईंग शीट बच्चों को रंग करने के लिये दी गयी उसमें छठी शताब्दी में महाराजा दाहरसेन व लाडी बाई की वीरांगना पुत्रियां सूर्य कुमारी और परमाल युद्ध के मैदान में अरब सैनिकों से सामना करते हुये है। महाराजा दाहरसेन ने अपने जीवन को सार्थक करते हुए आज से 1305 वर्ष पूर्व बलिदान हुए उनकी पत्नी रानी लाडी बाई ने जोहर किया व उनकी दोनों पुत्रियां शहीद हुई। इतिहास में ऐसे महापुरूष का पूरा परिवार बलिदान हुआ उनसे हमें शिक्षा लेकर इसे राष्ट्र सेवा के लिये यथा सम्भव प्रयत्न करने चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संदर्भ में भी जानकारी दी।
अध्यक्षता करते हुए एस.पी. गौतम ने कहा कि हमें इस रंगभरो प्रतियोगिता को राष्ट्र प्रेम से जोड़कर शिक्षा लेनी चाहिए और मातृभूमि के लिये हमेशा तैयार रहना चाहिए।
रंगभरो प्रतियोगिता में हरीसंुदर विद्यालय, नारवासी विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्या मंदिर विद्यालय, राजकीय खारीकुई विद्यालय, आदर्श विद्यालय, राजकीय मोईनिया इस्लामिया विद्यालय के साथ अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर समिति के कवंलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, खेमचंद नारवाणी, भगवान कलवाणी, मोहन तुलस्यिाणी, अजयपाल गहलोत अर्चना झाला, सुमित्रा खेतावत, पदमा मोनानी, ईश्वरलाल शिवनानी, भारती बच्चाणी, सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
कल देशभक्ति एकल गान और ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता
कल 22 अगस्त मंगलवार को प्रातः 9 बजे से देशभक्ति एकल गान और ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता में संत कवंरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय आशागंज रोड पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विद्यालयों से कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 हेतु केवल 3-3 प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।
24 अगस्त को जयंति की पूर्व संध्या पर सांय 6 बजे महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, 25 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयोजित किया जायेगा। विजयी रहे प्रतिभागियों को 25 अगस्त को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयेाजित होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह समारोह प्रातः 9 से आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम में हिंगलाज माता पूजा अर्चना, विजेताओं का सम्मान और पर्यटन विभाग द्वारा देशभक्ति आाधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

समन्वयक,
9413135031

error: Content is protected !!